सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Jain places resonate with the chanting of the Mahamantra.

Ambala News: सामूहिक महामंत्र जाप से जैन स्थानक गुंजायमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jain places resonate with the chanting of the Mahamantra.
मुलाना के जैन स्थानक में प्रवचन करते संत। संवाद
विज्ञापन
- भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव में उमड़े जैन समाज के लोग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। जैन स्थानक में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संत रत्न सेवा शिरोमणि आलोक मुनि एवं श्रमण गौरव वाणी भूषण अमन मुनि के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज के श्रद्धालु उमड़े।
एसएस जैन सभा के तत्वाधान में आयोजित समारोह का शुभारंभ सामूहिक महामंत्र के जाप से हुआ। श्रद्धालुओं ने एक घंटे तक एकाग्रचित होकर णमोकार मंत्र का जाप किया। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के जयकारे लगाकर एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य, अहिंसा और त्याग ही कल्याण का मार्ग : मुनि
धर्मसभा को संबोधित करते हुए संत अमन मुनि ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन दर्शन प्रेम और करुणा का पर्याय है। उन्होंने कहा, जिसके मन में सदा धर्म का वास होता है, उसे देवता भी नमन करते हैं। मुनि ने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य और क्षमा जैसे पंचशील सिद्धांतों पर जोर देते हुए बताया कि त्याग और संयम ही मानव जीवन के वास्तविक गहने हैं। इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन, प्रवक्ता श्रीपाल जैन, उमेश जैन, राममूर्ति जैन, राम कुमार जैन, प्रवीन अग्रवाल, रिषभ जैन, शंटी जैन सहित महिला श्रद्धालु व गणमान्य उपस्थित रहे।

मुलाना के जैन स्थानक में प्रवचन करते संत। संवाद

मुलाना के जैन स्थानक में प्रवचन करते संत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed