सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Martyr's Memorial is an unmatched example of international standards: Ashish

शहीदी स्मारक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेजोड़ नमूना : आशीष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Martyr's Memorial is an unmatched example of international standards: Ashish
अंबाला छावनी में तैयार हुए शहीद स्मारक का अवलोकन करते गुजरात से आए अ​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
गुजरात के जनजातीय विकास विभाग के निदेशक ने किया अवलोकन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गुजरात सरकार के जनजातीय विकास विभाग के निदेशक एवं आईएएस अधिकारी आशीष कुमार शनिवार को अंबाला पहुंचे। उन्होंने अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित 1857 की आजादी की पहली लड़ाई के अंतरराष्ट्रीय शहीदी स्मारक का दौरा किया। उन्होंने स्मारक में डिजिटल तकनीक, आर्ट एग्जीबिशन और डिजाइन के माध्यम से अनसंग शहीदों की गाथाओं को जीवंत करने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बेजोड़ नमूना है।

आशीष कुमार ने स्मारक के प्रत्येक तल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यह स्मारक अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां उच्च गुणवत्ता वाले डिजिटल माध्यमों से आजादी की लड़ाई का बखूबी वर्णन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी ने ने एक वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से स्मारक की विशेषताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में इंटरप्रिटेशन सेंटर, ओपन एयर थिएटर, ऑडिटोरियम, मेमोरियल टॉवर और डिजिटल गैलरी जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, आर्किटेक्ट, आर्ट एवं डिजाइन सलाहकार और कार्य टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed