सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   National Lok Adalat on 14thNational Lok Adalat on 14th

Ambala News: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on 14thNational Lok Adalat on 14th
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को
Trending Videos

अंबाला। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निदेर्शानुसार 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला ने बताया की लोगों के लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए समय- समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है। लोक अदालत में वैवाहिक, पारिवारिक विवाद, आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले और पेंशन मामलों का निपटारा होगा। संवाद
किसानों को मिलेगी मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान की जानकारी

अंबाला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान 15 मार्च तक चलेगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल बीमा पॉलिसी घर-घर पहुंचाकर उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक पात्र किसान को अपनी बीमा पॉलिसी की स्पष्ट जानकारी मिल सके। उप कृषि निदेशक जसविंद्र सैनी ने बताया कि मेरी पॉलिसी मेरे हाथ अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बीमित किसान अपनी पॉलिसी से वंचित न रहे तथा फसल क्षति की स्थिति में समय पर दावा कर सके। जिला अंबाला में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को उनकी बीमा पॉलिसी की प्रति सौंपेंगे तथा योजना की शर्तों, कवरेज, प्रीमियम राशि, दावा प्रक्रिया एवं समय-सीमा की जानकारी देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed