सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now shops will not be opened without ID and token.

Ambala News: अब बिना आईडी और टोकन नहीं लगेंगी दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Now shops will not be opened without ID and token.
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी वालों पर प्रशासन सख्त
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। क्षेत्र में बढ़ती चोरी, नशे और अन्य वारदात पर लगाम लगाने के लिए पुलिस व नगर पालिका मिलकर कार्रवाई करेंगे। बुधवार से शहर में विशेष जांच अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बाहर से आकर रेहड़ी लगाने वाले हर व्यक्ति का सत्यापन अनिवार्य होगा। डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि हाल के दिनों में कई वारदात में बाहरी लोग संलिप्त पाए गए हैं। इनकी पहचान न होने के कारण उन्हें ट्रेस करना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश व अन्य क्षेत्रों से आने वाले रेहड़ी संचालकों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।
नगरपालिका सचिव मोहित सैनी ने स्पष्ट किया कि मुख्य बाजार, बुध बाजार और सब्जी मंडी में काम करने वालों को पहचान पत्र जमा करने पर ही टोकन जारी होगा। यदि किसी दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने बिना टोकन वाले व्यक्ति को रेहड़ी लगवाई, तो संबंधित दुकानदार को भी जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी। बिना टोकन वालों के चालान काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed