{"_id":"69ced9137ea283f68c0b2503","slug":"on-hanuman-jayanti-sunderkand-was-recited-and-offerings-were-made-in-the-havan-ambala-news-c-36-1-sknl1003-160875-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हनुमान जयंती पर गूंजा सुंदरकांड का पाठ, हवन में डालीं आहुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हनुमान जयंती पर गूंजा सुंदरकांड का पाठ, हवन में डालीं आहुतियां
विज्ञापन
मोहडा स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में भंडारा ग्रहण करते श्रद्धालु। प्रवक्ता
- फोटो : samvad
विज्ञापन
मंदिरों में हुए कार्यक्रम, बजरंग बली का अभिषेक और भंडारा लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हनुमान जयंती पर जिले के मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित हुए। लाल कुर्ती बाजार के सनातन धर्म शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ और देसी घी के भंडारे का आयोजन हुआ। मोहड़ा स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जी का अभिषेक और भंडारा लगाया गया।
रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोला अर्पण किया गया ओर भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं गीता आश्रम और श्री सनातन धर्म मंदिर में सुंदरकांड के पाठ हुए हनुमान जी कि आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
भजनों पर झूमे श्रद्धालु
लाल कुर्ती बाजार में वीरवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्री हनुमान भक्त मंडल की ओर से आयोजित किया गया। सुबह साढे़ आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक सुंदरकांड का पाठ, हवन और भजन कीर्तन हुआ। पवन राजा एवं पार्टी द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं और बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश कंसल की ओर से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। श्री हनुमान भक्त मंडल के सदस्यों ने मुख्य अतिथि दिनेश कंसल और सनातन धर्म मंदिर के प्रधान महेन्द्रपाल रैना को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात शुद्ध देशी घी का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जो प्रभु इच्छा तक अनवरत चलता रहा। इस अवसर पर नवीन यादव चेयरमैन व पूर्व पार्षद, प्रधान संदीप गर्ग, उपप्रधान नरेश शर्मा, महासचिव महेन्द्र रेखी, सचिव वीरेन्द्र यादव, कोषाध्यक्ष दयाकिशन जोशी और आडिटर दशमेश चन्द्र नागपाल सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।
रामचरितमानस श्रीराम का सुंदर स्वरूप : पूर्णानंद गिरि
मोहड़ा स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो गया। श्री आंजनेय चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित इस समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका। समारोह के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी पूर्णानंद गिरि महाराज ने बताया कि श्री रामचरितमानस भगवान श्रीराम के जीवन का मर्यादित स्वरूप है। मर्यादा, सत्य और धर्म के पालन के कारण ही प्रभु राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। उन्होंने रुद्राभिषेक का महत्व बताते हुए कहा कि यह भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है, जिससे जीवन के कष्ट और भय दूर होते हैं। इस दौरान हनुमान जयंती की महिमा के बारे में मनमोहन गिरि ने कहा कि बजरंगबली शक्ति और निष्ठा के प्रतीक हैं, जिनकी आराधना से बल-बुद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं शंकर गिरि ने नव चंडी पाठ की महत्ता बताते हुए कहा कि दुर्गा सप्तशती के श्लोकों से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में रामचरितमानस पाठ, रुद्राभिषेक, नव चंडी पाठ और हवन के बाद भव्य अभिषेक किया गया। समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान जन्मोत्सव देता है संदेश
छावनी के हिल रोड स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में चैत्र पूर्णिमा एवं श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित इस समागम में संगीतमय सुंदरकांड पाठ मुख्य आकर्षण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन और हनुमान जी की वंदना के साथ हुआ। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड के पाठ और भजनों से मंदिर परिसर को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। हनुमान जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हमें सेवा, भक्ति और शक्ति का संदेश देता है।
गीता आश्रम में किया हवन
छावनी के लाल कुर्ती स्थित गीता आश्रम में श्री हनुमान जयंती मनाई गई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और दिन भर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चला। मंदिर के पुजारी पंडित दूध नाथ तिवारी ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सुबह विधि-विधान के साथ हवन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां डालीं। दोपहर के समय बड़ी संख्या में भक्तों ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड का पाठ किया और हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक गान किया। कार्यक्रम के समापन पर बजरंगबली की भव्य आरती उतारी गई और उन्हें लड्डुओं का विशेष भोग लगाया गया।
पारंपरिक चोला और झंडा चढ़ाया
रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में वीरवार को हनुमान जयंती मनाई गई। 100 वर्ष से भी अधिक पुराने इस ऐतिहासिक मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण शर्मा ने बताया कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए। सुबह पांच बजे हनुमान जी को पारंपरिक चोला और झंडा चढ़ाने की परंपरा निभाई गई। इसके पश्चात विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं आलू-पूरी, कड़ी-चावल, हलवा और खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
बालाजी महाराज का लिया आशीर्वाद
छावनी के रानी बाग स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सुंदरकांड पाठ मुख्य आकर्षण रहा। सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। मंदिर के मुख्य पुजारी ने बताया कि जन्मोत्सव पर भगवान हनुमान की विशेष आराधना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सामूहिक पाठ में भाग लेकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्य निकेश गुप्ता, सेवा सिंह चौधरी, दीपक अग्रवाल, मधुशील अरोड़ा, देशराज मनुजा और गौतम धीमान सहित कई भक्तजन उपस्थित रहे। पूजा के समापन पर भगवान को भोग लगाया गया और भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
Trending Videos

मोहडा स्थित मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में भंडारा ग्रहण करते श्रद्धालु। प्रवक्ता- फोटो : samvad