सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Police encounter with two accused of killing cattle herder, shot in the leg

Ambala News: पशु पालक की हत्या के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with two accused of killing cattle herder, shot in the leg
मुठभेड़ में घायल आरोपी। पुलिस
विज्ञापन
मुलाना। कालपी में जय दयाल की हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान उस्मान व फरियाद के रूप में हुई है जोकि यूपी के बताए जा रहे हैं।
Trending Videos

टीम के अनुसार सोमवार को मुलाना क्षेत्र में सीआईए-1 की टीम अपराध नियंत्रण के लिए वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी दो बदमाश बिना नंबर प्लेट बाइक पर सवार होकर आए। पुलिस पार्टी ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो हथियार दिखाकर भाग गए। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो झाड़ू माजरा की तरफ मारकंडा फ्लाई ओवर से आगे कच्चे रास्ते की तरफ बाइक भगा ली। खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपियों के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया वह जय दयाल की हत्या में शामिल हैं। पुलिस ने घायल आरोपियों को इलाज के लिए मुलाना नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया फिर वहां से शहर के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed