फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Posing as nephew, man dupes farmer of Rs 3.50 lakh

Ambala News: भतीजा बनकर किसान से 3.50 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Posing as nephew, man dupes farmer of Rs 3.50 lakh
- ठगों ने गिफ्ट और रुपये भेजने का लालच देकर बैंक खाते में जमा कराई रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। नग्गल थाना क्षेत्र के जनसुई गांव निवासी किसान को खुद को विदेश में रहने वाला भतीजा बताकर ठगों ने 3.50 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगों ने किसान को गिफ्ट और रुपये भेजने का लालच दिया और बैंक खाते में बड़ी रकम आने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम जमा करवा ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मक्खन सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उनका भतीजा सतनाम सिंह (यूएसएस) बताया। इसके बाद एक अन्य नंबर से कॉल कर कहा गया कि वह उनके और उनकी पत्नी के लिए विदेश से मोबाइल, घड़ी और कपड़े भेज रहा है। ठग ने यह भी कहा कि वह उनके खाते में 9.50 लाख रुपये भेज रहा है और इसका टैक्स भी जमा कर दिया है। विश्वास दिलाने के लिए ठग ने व्हाट्सएप पर 9.50 लाख रुपये की एक फर्जी रसीद भी भेज दी।
विज्ञापन

----
इलाज के नाम पर ऐंठी रकम
ठग ने कहा कि उसके एक दोस्त की माता का हार्ट का ऑपरेशन होना है, इसलिए उसे तत्काल 3.50 लाख रुपये की जरूरत है। उसने मक्खन सिंह से कहा कि वह यह राशि उसके द्वारा दिए गए बैंक खाते में जमा कर दें और बाद में आने वाली 9.50 लाख रुपये की राशि में से इसे काट लें। झांसे में आए मक्खन सिंह ने 4 जुलाई को अपने एचडीएफसी बैंक खाते से आरोपी के खाते में 3.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये जमा करने के बाद जब मक्खन सिंह ने उससे फोटो मांगी, तो वह टाल-मटोल करने लगा। कुछ देर बाद आरोपी ने अपना व्हाट्सएप और सारी चैट डिलीट कर दी। खुद को ठगा पाकर पीड़ित के होश उड़ गए। इसके बाद उन्हें लगातार अन्य नंबरों से भी कॉल्स आने लगीं। पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed