{"_id":"6a57e3299869ee817602e55e","slug":"uproar-over-dog-being-tied-to-e-rickshaw-ambala-news-c-36-1-amb1002-166321-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कुत्ते को ई-रिक्शा से बांधकर छोड़ने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कुत्ते को ई-रिक्शा से बांधकर छोड़ने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु प्रेमियों ने किया कड़ा विरोध, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। सेक्टर-9 में दो दिन पहले एक कुत्ते को ई-रिक्शा से बांधकर किसी अन्य स्थान पर छोड़ने के मामले ने बुधवार को तूल पकड़ लिया। घटना से आक्रोशित कुछ पशु प्रेमी बुधवार को सेक्टर-9 स्थित संबंधित व्यक्ति के आवास पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
पशु प्रेमियों ने व्यक्ति पर पशु क्रूरता का आरोप लगाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक और बहस हुई। स्थिति बिगड़ती देख, कुत्ते को दूसरे स्थान पर छुड़वाने वाले व्यक्ति को वापस अपने घर के अंदर छिपना पड़ा। हंगामे के दौरान पशु प्रेमी वंशिका व अन्य लगातार पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग पर अड़े रहे। कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद, संबंधित व्यक्ति बचाव की मुद्रा में आ गया और घटना को लेकर माफी मांगता हुआ नजर आया।