{"_id":"6a5884c764f5a51d19069437","slug":"pm-modi-to-flag-off-sant-ravidas-express-grand-welcome-planned-at-ambala-cantt-station-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: संत रविदास एक्सप्रेस को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, अंबाला कैंट स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: संत रविदास एक्सप्रेस को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, अंबाला कैंट स्टेशन पर होगा भव्य स्वागत
Thu, 16 Jul 2026 12:44 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:44 PM IST
सार
ट्रेन जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है। 17 जुलाई की शाम ठीक 19:00 बजे यह ट्रेन पहली बार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
संत रविदास एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक और ऐतिहासिक नगरी वाराणसी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बेहद बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी शुक्रवार को नई ट्रेन संख्या 04686 संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस नई ट्रेन की शुरुआत से पंजाब और हरियाणा से उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर वाराणसी जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, उद्घाटन के दिन यह ट्रेन जालंधर कैंट से वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जा रही है। 17 जुलाई की शाम ठीक 19:00 बजे यह ट्रेन पहली बार अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन के प्रथम आगमन को लेकर अंबाला कैंट स्टेशन पर भव्य स्वागत समारोह की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। स्थानीय नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और भारी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा ट्रेन का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
शुरुआती तौर पर स्पेशल के रूप में चलने के बाद, जल्द ही इस गाड़ी को नियमित कर दिया जाएगा। नियमित होने पर यह ट्रेन नए नंबर 14624/14625 के साथ सप्ताह में तीन दिन (बुधवार, शुक्रवार और रविवार) संचालित होगी। साथ ही इसका विस्तार पंजाब के छेहरटा स्टेशन तक कर दिया जाएगा, जिससे यह छेहरटा से वाराणसी के बीच पटरी पर दौड़ेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन