{"_id":"69c2fa8b18663bebcd0c3f86","slug":"senior-dcm-sent-to-headquarters-three-officers-transferred-ambala-news-c-36-1-amb1001-160311-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सीनियर डीसीएम भेजे गए मुख्यालय, तीन अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सीनियर डीसीएम भेजे गए मुख्यालय, तीन अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे के वाणिज्य विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। प्रधान कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, अंबाला रेल मंडल और मुख्यालय के बीच तीन वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मंडल के सीनियर डीसीएम नवीन कुमार का तबादला प्रधान कार्यालय में कर दिया गया है। उन्हें वहां डिप्टी सीसीएम/एचक्यू के पद पर तैनात किया गया है। बता दें कि रेलवे ने जीएस/आईआरसीए के पद को अस्थाई रूप से मुख्यालय स्थानांतरित कर उसे डिप्टी सीसीएम के रूप में नामित किया है।
अंबाला मंडल में भी हुआ बदलाव
अंबाला रेल मंडल के भीतर भी दो अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला गया है। यशंजीत सिंह अब तक अंबाला में सीनियर डीसीएम/एफएस की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब सीनियर डीसीएम/पीएस बनाया गया है। इसी प्रकार जीएस/आईआरसीए के पद पर तैनात निशांत नारायण को अंबाला भेजा गया है। वे यशंजीत सिंह की जगह सीनियर डीसीएम/एफएस का कार्यभार संभालेंगे। रेलवे बोर्ड और जनरल मैनेजर की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग की अधिकारी मनीषा रावत ने ये आदेश जारी किए हैं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालें और इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजें। इन तबादलों को आगामी रेल बजट और यात्री सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Trending Videos