सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   specialist doctors will be available soon

Ambala News: सीएमओ बोलीं- जल्द मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
specialist doctors will be available soon
नारायणगढ़ में नागरिक अस्पताल के निरीक्षण के  दौरान संबं​धित डाक्टरों से पूछताछ करतीं सीएमओ। प्र
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी ने टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली को बारीकी से जांचा बल्कि मरीजों की सुविधा के लिए जल्द अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का भरोसा भी दिया।
डॉ. रेनू बेरी के साथ डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शील कांत पाजनी, डॉ. कुलविंदर कौर और एसएमओ इंचार्ज डॉ. परवीन कुमार ने अस्पताल का जायजा लिया। टीम ने विशेष रूप से ओपीडी, फार्मेसी, लेबर रूम, इमरजेंसी और लेबोरेटरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की सफाई व्यवस्था और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली को देख सीएमओ ने संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों की कमी की समस्या को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया कि मरीजों को अब विशेषज्ञ सेवाओं के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल में फिजियोथेरेपिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट व अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

नई इमारत का काम अंतिम चरण में
निरीक्षण टीम ने निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का भी अवलोकन किया। अधिकारियों ने पाया कि इमारत का ढांचा और मुख्य कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शेष फिनिशिंग कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है। डॉ. बेरी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि भविष्य में भी चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता इसी प्रकार बरकरार रखी जाए ताकि आम जनता को बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed