सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers will gather in Kurukshetra, Education Minister invited

Ambala News: कुरुक्षेत्र में जुटेंगे शिक्षक, शिक्षा मंत्री को दिया न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers will gather in Kurukshetra, Education Minister invited
हरियाणा प्राथमिक ​शिक्षक संघ में प्रतिनि​धि ​शिक्षा मंत्री से मुलाकात करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबाला। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष तरुण सुहाग के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान संघ ने मंत्री को 9 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नेशनल एग्जीक्यूटिव मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने का निमंत्रण दिया। शिक्षा मंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह कार्यक्रम में पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे और व्यस्तता की स्थिति में अपना प्रतिनिधि अवश्य भेजेंगे।

बैठक का मुख्य एजेंडा नई शिक्षा नीति को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहेगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मीटिंग में देश भर से आने वाले डेलिगेट्स से नीति को और अधिक प्रभावशाली बनाने के सुझाव लिए जाएंगे, जिन्हें बाद में सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन राजेश पुनिया, महासचिव राजेश शर्मा, मीडिया प्रभारी सूबे सिंह, रविंद्र सोनू (पानीपत प्रधान) और जगदीश (करनाल प्रधान) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed