{"_id":"69f65e2cc276663bcf0bc330","slug":"technical-glitches-increased-the-problems-of-enumtechnical-glitches-increased-the-problems-of-enumeratorserators-ambala-news-c-36-1-amb1001-162576-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तकनीकी खामियों ने बढ़ाई प्रगणकों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तकनीकी खामियों ने बढ़ाई प्रगणकों की परेशानी
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित नगर परिषद कार्यालय में छुट्टी के दिन पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
लॉगिन और पासवर्ड के लिए शिक्षक पहुंचे नगर परिषद कार्यालय पर खाली हाथ लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में जनगणना का काम शुरू होते ही अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया है। तकनीकी बाधाओं और विभागीय तालमेल की कमी के कारण प्रगणकों (शिक्षकों) को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लॉगिन और पासवर्ड की समस्या को लेकर शनिवार को शिक्षक नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, लेकिन छुट्टी होने के कारण कोई भी अधिकारी यहां नहीं मिला। ऐसे में अब शिक्षकों को कार्य शुरु करने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना पड़ेगा।
कई सुपरवाइजर पुराने स्कूल छोड़ नए स्थानों पर चले गए हैं। इससे प्रगणकों को जरूरी मदद नहीं मिल पा रही। जब वो सुपरवाइजर के नंबर पर संपर्क करते हैं तो वहां से जानकारी मिलती है कि न तो उन्होंने प्रशिक्षण लिया है और न ही कोई सामान। उनकी ड्यूटी जनगणना में है वो भी उन्हें प्रगणकों से ही पता चल रहा है। ऐसे में प्रगणकों को मार्गदर्शन नहीं मिल रहा और वो काम नहीं शुरु कर पा रहे।
-- --
बढ़ा काम का बोझ
वहीं कुछ शिक्षकों का कहना है कि नियमों के विपरीत 150 के बजाय उन्हें 400 घर आवंटित कर दिए गए हैं। ऐसे में उनके लिए प्रत्येक घर तक जाना काफी मुश्किल है। सोमवार को वो इस संबंध में विभागीय अधिकारी से मिलेंगे ताकि संबंधित क्षेत्र में एक से अधिक प्रगणकों को जिम्मेदारी सौंपी जा सके।
शाम को ड्यूटी करना मजबूरी
स्लम क्षेत्रों में जनगणना करना शिक्षकों, खासकर महिला कर्मचारियों के लिए चुनौती बन गया है। श्रमिक वर्ग शाम 7 बजे के बाद घर लौटता है। इस कारण शिक्षकों को दोबारा उन क्षेत्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रगणकों का कहना है कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो तय समय सीमा में काम पूरा करना असंभव होगा। अब सभी की नजरें सोमवार को नगर परिषद में होने वाले समाधान पर टिकी हैं।
--
शनिवार को प्रगणकों की पुन: ट्रेनिंग करवाई गई थी। अगर फिर भी कोई समस्या है तो उसका उचित समाधान करवाया जाएगा। लॉगिन व पासवर्ड की समस्या तकनीकी है। इस संबंध में विभाग से मार्गदर्शन मांगा जाएगा।
देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर,अंबाला
Trending Videos