सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The congregation gathered at Gandhi Maidan and paid their respects at the feet of the Guru.

Ambala News: गांधी मैदान में उमड़ी संगत, गुरु के चरणों में लगाई हाजिरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The congregation gathered at Gandhi Maidan and paid their respects at the feet of the Guru.
गांधी मैदान में उमड़ी संगत, गुरु के चरणों में लगाई हाजिरी - फोटो : गांधी मैदान में उमड़ी संगत, गुरु के चरणों में लगाई हाजिरी
विज्ञापन
सेवा सिमरन सोसायटी की ओर से हुआ समागम, कीर्तन सुनाकर किया निहाल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी में सेवा सिमरन सोसायटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बीसी बाजार की ओर से गांधी मैदान में 29वां गुरमत समागम आयोजित हुआ। शाम छह बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम सोमवार सुबह तीन बजे तक जारी रहा। इसमें अंबाला समेत आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में पहुंची संगत ने गुरु चरणों में हाजिरी लगाई। समागम में पहुंचे रागी और ढाड़ी जत्थों ने कथा-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय कर दिया।
श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई करनैल सिंह ने जत्थे के साथ कीर्तन कर संगत को भाव-विभोर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया से आए भाई गुरदेव सिंह और दिल्ली से आए भाई जसप्रीत सिंह सोनू वीर ने गुरमत विचारों के जरिए गुरु साहिबान के संदेश को साझा किया। बीबी दलेर कौर के खालसा ढाड़ी जत्थे ने वीरतापूर्ण वार सुनाकर सिख इतिहास के गौरवमयी पन्नों को जीवंत कर दिया। इनके अलावा भाई महताब सिंह जालंधर और भाई बलप्रीत सिंह लुधियाना ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगत में दिखा उत्साह
देर रात तक चले समागम में संगत का उत्साह कम नहीं हुआ। सेवादारों की ओर से गुरु का लंगर अटूट वितरित किया गया। इस अवसर पर सेवा सिमरन सोसाइटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। वही संगतों की प्रत्येक सुविधा का भी ध्यान रखा गया। इसमें वाहन पार्किंग से लेकर जोड़ा घर की सुविधा विशेष रही। वहीं बुजुर्गों को भी पंडाल तक लाने की विशेष व्यवस्था की गई थी।
रोशन हुआ हाइवे
समागम का विशेष आकर्षण अंबाला-साहा हाईवे पर की गई रोशनी रहा। हाईवे को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। वहीं अमृत वाणी का प्रसार करने के लिए स्पीकर भी लगाए गए ताकि हाईवे से गुजरने वाले लोगों और वाहन चालकों को वाणी सुनाई दे। सुरक्षा के लिए भी अंबाला पुलिस के जवान तैनात रहे।

गांधी मैदान में उमड़ी संगत, गुरु के चरणों में लगाई हाजिरी

गांधी मैदान में उमड़ी संगत, गुरु के चरणों में लगाई हाजिरी- फोटो : गांधी मैदान में उमड़ी संगत, गुरु के चरणों में लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed