{"_id":"69f50981046c696a0b0ff3b6","slug":"timetable-released-for-stoppage-of-kolkata-nangaldam-gurmukhi-express-till-amb-andaura-ambala-news-c-36-1-amb1001-162516-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कोलकाता-नंगलडैम गुरमुखी एक्सप्रेस के अंब अंदौरा तक ठहराव की समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कोलकाता-नंगलडैम गुरमुखी एक्सप्रेस के अंब अंदौरा तक ठहराव की समय सारिणी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे से ट्रेन नंबर 12325/12326 कोलकाता-नंगलडैम गुरमुखी एक्सप्रेस के अंब अंदौरा तक विस्तार की हरी झंडी मिलते ही अब समय सारिणी भी जारी हो गई है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में संबंधित विभाग के साथ जानकारी साझा की है। अब यात्रियों को इस सेवा के शुरू होने की आधिकारिक तारीख का इंतजार है। इस विस्तार के बाद अब यह ट्रेन ऊना हिमाचल और चुरारू टांकला होते हुए अंब अंदौरा तक जाएगी।
यह होगी स्टेशनों पर ठहराव की समय सारिणी
रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 12325 कोलकाता से प्रत्येक वीरवार की सुबह 7:40 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन शुक्रवार शाम 4:05 बजे यह नंगलडैम पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद अंब अंदौरा के लिए रवाना होगी। ऊना हिमाचल में शाम 4:35 बजे रुकते हुए यह ट्रेन शाम 5:10 बजे अपने नए गंतव्य अंब अंदौरा पहुंचेगी। वापसी में, ट्रेन नंबर 12326 अंब अंदौरा से प्रत्येक शनिवार सुबह 6:10 बजे चलेगी। ऊना हिमाचल 6:38 बजे और नंगलडैम 6:58 बजे होते हुए यह ट्रेन अगले दिन रविवार दोपहर 2:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
जल्द घोषित होगी शुरुआत की तारीख
बोर्ड ने उत्तर रेलवे को निर्देश दिया है कि इस विस्तार को जल्द से जल्द किसी सुविधाजनक तारीख से लागू किया जाए। रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि आवश्यक हुआ, तो इसके विस्तार के पहले दिन एक विशेष ट्रेन चलाई जा सकती है। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को इस संबंध में जल्द सूचना जारी करने और व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है। फिलहाल स्थानीय रेल अधिकारी और यात्री उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब यह ट्रेन पहली बार अंब अंदौरा स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि इस विस्तार से न केवल ऊना और अंब क्षेत्र के श्रद्धालुओं को कोलकाता के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह कदम महत्वपूर्ण होगा।
Trending Videos