{"_id":"6a6d6b8b5258912f5f0554a5","slug":"tragic-accident-in-naraingarh-speeding-car-hits-motorcycle-on-ambala-kala-amb-highway-husband-and-wife-killed-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणगढ़ में दर्दनाक हादसा: अंबाला-कालांअम्ब हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणगढ़ में दर्दनाक हादसा: अंबाला-कालांअम्ब हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत
Sat, 01 Aug 2026 09:14 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:14 AM IST
सार
संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी की मामी जसवंत कौर (63) और मामा राजकुमार (66) उनसे मिलने के लिए मोटरसाइकिल से गांव हमीदपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 12:48 बजे जब संदीप किसी काम से हाईवे पर बिंदल फर्नीचर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला-कालांअम्ब हाईवे पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार व लापरवाही से आ रही कार ने पीछे से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दंपती उछलकर सड़क के बीचों-बीच जा गिरे और गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही अचेत हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रिश्तेदार के घर आ रहे थे दंपती
पुलिस को दी तहरीर में गांव हमीदपुर निवासी संदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी की मामी जसवंत कौर (63) और मामा राजकुमार (66) उनसे मिलने के लिए मोटरसाइकिल से गांव हमीदपुर आ रहे थे। दोपहर करीब 12:48 बजे जब संदीप किसी काम से हाईवे पर बिंदल फर्नीचर के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सड़क की दूसरी तरफ टोल प्लाजा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही जसवंत कौर और उनके पति राजकुमार सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा होती देख आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया। तुरंत एम्बुलेंस का प्रबंध कर दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नारायणगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन