सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women track maintainers get a chance to change their cadre

Ambala News: महिला ट्रैक मेंटेनर्स को मिला मौका, बदल सकेंगी अपना कैडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Women track maintainers get a chance to change their cadre
रेलवे में लाइन का रख-रखाव करते ट्रैक मेंटेनर्स। रेलवे - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- उत्तर रेलवे के में कार्यरत महिला ट्रैक मेंटेनर्स को मिलेगी राहत

- पात्र महिला कर्मचारी अपनी पसंद के अन्य विभागों के सेफ्टी कैटेगरी लेवल-1 पदों पर ट्रांसफर के लिए कर सकेंगी आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। उत्तर रेलवे में कार्यरत महिला ट्रैक मेंटेनर्स को राहत मिलेगी। रेलवे ने महिला ट्रैक मेंटेनर्स को अन्य विभागों के सेफ्टी कैटेगरी पदों पर जाने के लिए एक बार विकल्प चुनने का मौका देने का फैसला किया है। इस संबंध में सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।
---
3 साल की सेवा पूरी करने वाली महिलाएं ही होंगी पात्र
इस योजना का लाभ केवल उन्ही महिला ट्रैक मेंटेनर्स उठा सकती हैं, जिन्होंने मंडल के इस कैडर में कम से कम 3 साल की नियमित सेवा पूरी कर ली हो । इसके साथ ही आवेदकों का संबंधित पदों के लिए तय मेडिकल क्लासिफिकेशन और अन्य शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन विभागों में जाने का मिलेगा मौका
महिला कर्मचारियों को ऑपरेटिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिग्नल जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लेवल-1 पदों पर समायोजित किया जाएगा। पदों का आवंटन निर्धारित अनुपात के आधार पर होगा। ऑपरेटिंग विभाग में पॉइंट्समैन-बी के पदों पर सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत महिलाओं को मौका मिलेगा। मैकेनिकल विभाग में सहायक सीएंडडब्लयू के लिए 10 प्रतिशत कोटा तय है। इसी प्रकार इलेक्ट्रिकल विभाग में सहायक एसी, टीएल, टीआरएस और सहायक ईएमयू पदों के लिए प्रत्येक में 10 प्रतिशत कोटा, सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग में सहायक सिग्नल के पद पर 10 प्रतिशत कोटा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


तनख्वाह में नहीं होगा बदलाव
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जो भी महिला कर्मचारी इस विकल्प को चुनेंगी, उन्हें नए कैडर में जॉइनिंग की तारीख से सबसे निचली वरिष्ठता दी जाएगी। उनकी पुरानी सेवा की वरिष्ठता को नहीं गिना जाएगा । हालांकि, राहत की बात यह है कि कर्मचारियों को वेतन सुरक्षा का लाभ मिलेगा। यानी, उनके वेतन में कोई कटौती नहीं होगी ।

महत्वपूर्ण नियम और शर्तें
नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन में अंबाला मंडल के सचिव हरनाम सिंह ने बताया कि महिला कर्मचारी आवेदन फॉर्म में अपनी पसंद के हिसाब से अधिकतम 5 पदों का विकल्प प्राथमिकता क्रम में भर सकती हैं। एक बार विकल्प सबमिट करने के बाद इसमें किसी भी तरह का बदलाव या संशोधन नहीं किया जा सकेगा। इस कैडर ट्रांसफर के तहत कर्मचारियों को कोई ट्रांसफर पास, टीए, जॉइनिंग टाइम या आउट-ऑफ-टर्न रेलवे क्वार्टर का लाभ नहीं मिलेगा।

10 जून तक समाधान पोर्टल से करें आवेदन
योग्य और इच्छुक महिला कर्मचारी अधिसूचना के साथ संलग्न एनेक्सचर-ए फॉर्म को भरकर 10 जून बुधवार तक रेलवे के समाधान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं । ध्यान रहे कि आवेदन फॉर्म पर कर्मचारी के खुद के हस्ताक्षर और संबंधित सहायक मंडल अभियंता द्वारा हस्ताक्षरित पत्र होना अनिवार्य है। बिना हस्ताक्षर या बिना विभागीय अधिकारी द्वारा फॉरवर्ड किए गए आवेदनों को रेलवे द्वारा तुरंत निरस्त कर दिया जाएगा और इस संबंध में कोई सुनवाई नहीं होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed