{"_id":"6a5e84e018f7a1095400e93e","slug":"120-participants-showcased-their-skills-at-the-district-level-yoga-competition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154149-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिलास्तरीय योग स्पर्धा में 120 प्रतिभागियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिलास्तरीय योग स्पर्धा में 120 प्रतिभागियों ने दिखाया दम
विज्ञापन
जिला स्तरीय योग स्पर्धा में भाग लेती प्रतिभागी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय के योग क्लब एवं योग क्रिया समिति के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में द्वितीय जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल के मार्गदर्शन तथा योग क्रिया समिति की अध्यक्षा डॉ. रीना, सचिव अंजू, कोषाध्यक्ष रामचंद्र एवं मुख्य संरक्षक महेंद्र कोच के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार उपस्थित रहीं।
प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की भावना विकसित करते हैं, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभा सकें। मुख्य अतिथि मीना परमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन जीवन शैली है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रजनी चौहान, वैश्य महाविद्यालय से नरेंद्र कुमार तथा चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के योग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील भारद्वाज उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सचिन, नेहा, चेतना, करण बुद्धि राजा, सुनील, अभिषेक और मुकेश सचदेवा ने निभाई।
टाइम कीपर की जिम्मेदारी मनमीत और विक्रम ने संभाली जबकि स्कोरर के रूप में डीपी सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, खुशी और रामचंद्र ने सेवाएं दीं।
30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के विजेता : आयु वर्ग 30 से 35 वर्ष पुरुष में दीपक प्रथम, अंकित द्वितीय तथा अजय कुमार तृतीय रहे। 30 से 35 वर्ष महिला वर्ग में ज्योति प्रथम तथा सोनिया द्वितीय रहीं। 35 से 45 वर्ष पुरुष वर्ग में दीपक प्रथम, मुकेश द्वितीय तथा दीपक तृतीय रहे। 35 से 45 वर्ष महिला वर्ग में अंतिम प्रथम, पिया द्वितीय तथा सीमा तृतीय रहीं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पुरुष वर्ग में हरिओम तथा महिला वर्ग में पूनम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।