फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ensure the provision of basic amenities like electricity and drinking water to the people: DDPO

लोगों को मूलभूत सुविधाएं बिजली व पेयजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें : डीडीपीओ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ensure the provision of basic amenities like electricity and drinking water to the people: DDPO
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में समाधान शिविर आयोजित किया गया। सोमवार को आयोजित शिविर की अध्यक्षता जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) सोमवीर कादयान ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली, पेयजल, सीवरेज सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान किया जाए।
विज्ञापन

शिविर में त्रिवेणी रोड बैंक कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने की मांग रखी। राजीव कॉलोनी निवासी करण सिंह ने डेयरियों से निकलने वाले गोबर के कारण सीवरेज जाम होने की शिकायत की। हालू बाजार निवासी संजय कुमार ने पेयजल समस्या उठाई। कुसुंभी निवासी रामअवतार ने खेत तक रास्ता उपलब्ध कराने और बापोड़ा निवासी कृष्ण कुमार ने बिजली बिल दुरुस्त कराने की मांग की। नगर परिषद के वार्ड नंबर-1 के पार्षद सूर्यकांत ने पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज के पास पुल क्षेत्र में मानसून के दौरान जलभराव रोकने के स्थायी प्रबंध करने की मांग रखी।
विज्ञापन

मंढाणा निवासी कुलवीर सिंह ने जोहड़ की भूमि से अवैध निर्माण हटाने तथा सूरज कुमार ने अपने पुत्र की आठवीं कक्षा की डीएमसी उपलब्ध कराने की शिकायत दी। भगवान दास ने दादरी गेट, पतराम गेट और हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के समय बिजली कटौती से उत्पन्न संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने डाबर कॉलोनी और ऑटो मार्केट स्थित बूस्टर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी की। शमशेर सिंह ने खरीफ फसल-2025 का मुआवजा दिलाने की मांग रखी। आशीष ने इंसुलेटेड बिजली तार लगाने तथा अनिल सोलंकी ने हनुमान गेट से दिनोद गेट तक सीवरेज कार्य के दौरान खोदे गए नालों को ढकवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर सरकारी सदस्य सुनील वर्मा नंबरदार ने पुराने बस स्टैंड स्थित कुम्हारों वाले मोहल्ले में दूषित पेयजल आपूर्ति दुरुस्त कराने की शिकायत रखी। सुरेंद्र कौशिक ने लोहारू गेट रेलवे फाटक से मंडी रोड तक कम दबाव से पेयजल आपूर्ति और बिजली समस्या का मामला उठाया। गांव किरावड़ निवासी कृष्ण कुमार ने रात्रि ठहराव की व्यवस्था करने की मांग रखी। कमल सिंह ने स्वामित्व योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। प्रधान हवा सिंह ने सुंदर नहर पर तालू-सिवाड़ा लिंक पुल के पास बिना अनुमति लगाए गए 10 इंच के मोगे को हटाने की मांग की।
पूर्व पार्षद ईश्वर मान सिंह ने चौधरी देवीलाल चौक, ऑटो मार्केट, दादरी रोड और लोहारू रोड के मध्य लगभग छह एकड़ भूमि पर वर्ष 2016 से प्रस्तावित पशु अस्पताल का निर्माण कराने तथा आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई। गुजरानी निवासी जयबीर, खानक निवासी उर्मिला, ढिगावा निवासी सुरेश कुमार, सोमवंती और रहीमपुर निवासी अजय कुमार ने फैमिली आईडी में आय कम कराने संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं।
डीडीपीओ सोमवीर कादयान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले का नियमानुसार त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतों के निस्तारण की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ताओं को भी उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ प्रमिंद्र, डीएचबीवीएन के एसडीओ अंकित कुमार, नगर परिषद से सुरेंद्र सांगवान, जन स्वास्थ्य विभाग (सीवरेज) से सूर्य प्रकाश जैन तथा एलडीएम राजन मल्होत्रा मौजूद रहे।



इन प्रमुख समस्याओं पर हुई सुनवाई
समाधान शिविर में पेयजल, सीवरेज, बिजली, जलभराव, खेत तक रास्ता, बिजली बिल, इंसुलेटेड तार, डीएमसी और जोहड़ की भूमि से अवैध निर्माण हटाने संबंधी शिकायतों पर सुनवाई की गई। इसके अलावा खरीफ फसल-2025 के मुआवजे, स्वामित्व योजना का लाभ, सुंदर नहर पर अवैध मोगा हटाने तथा वर्ष 2016 से प्रस्तावित पशु अस्पताल के निर्माण की मांग भी उठाई गई। साथ ही फैमिली आईडी में आय संशोधन, निर्बाध बिजली आपूर्ति, कम दबाव से पेयजल आपूर्ति और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मामलों पर भी अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed