{"_id":"6a5e83c91c3757ea830463ae","slug":"physical-counseling-for-vacant-pg-seats-at-cblu-will-be-held-on-the-22nd-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154157-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी की रिक्त सीटों के लिए 22 को होगी फिजिकल काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में पीजी की रिक्त सीटों के लिए 22 को होगी फिजिकल काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 22 जुलाई को विश्वविद्यालय परिसर में फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।
एडमिशन कमेटी के चेयरमैन प्रो. सुरेंद्र कौशिक और डीन एकेडमिक प्रो. सुनीता भरतवाल ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर काउंसिलिंग में उपस्थित होने की अपील की।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के दौरान अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंक तालिकाएं तथा पात्रता एवं आरक्षण संबंधी प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार मेरिट, पात्रता और सीटों की उपलब्धता के आधार पर संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन
प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। प्रो. सुरेंद्र कौशिक और प्रो. सुनीता भरतवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी कोर्स बाजार और उद्योगों में रोजगार की मांग को ध्यान में रखकर शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा कोर्सों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है।
उन्होंने कहा कि अब विश्वविद्यालय के साथ-साथ किसी भी कॉलेज में डिग्री कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय डिप्लोमा कोर्स करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां विद्यार्थी एक साथ दो कोर्स कर सकेंगे। इससे समय की बचत होने के साथ उनकी कार्यकुशलता, शैक्षणिक योग्यता और बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का दोहरा अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी, प्रोफेशनल तथा अन्य पात्र अभ्यर्थी भी इन डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश लेकर अपनी कार्यकुशलता को और विकसित कर सकते हैं।