{"_id":"69f2617e34872f065e0fed9d","slug":"85-of-wheat-purchased-in-the-district-is-stored-in-the-open-increasing-farmers-concerns-due-to-the-weather-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150419-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिले में खरीदे गए 85 फीसदी गेहूं का खुले में भंडारण, मौसम की मार से बढ़ी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिले में खरीदे गए 85 फीसदी गेहूं का खुले में भंडारण, मौसम की मार से बढ़ी किसानों की चिंता
विज्ञापन
भिवानी अनाज मंडी में रखा गेहूं।
विज्ञापन
भिवानी। जिले में सरकारी खरीद के तहत खरीदे गए गेहूं में केवल 15 फीसदी अन्न को ही गोदामों में जगह मिल पाएगी जबकि 85 फीसदी गेहूं का खुले में भंडारण किया जा रहा है। मंगलवार रात गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर हुई बारिश और तेज आंधी के कारण मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा गेहूं प्रभावित हुआ जिससे किसानों और आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।
बुधवार सुबह तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। किसान भीगे गेहूं को सुखाने में जुटे रहे। तेज हवा और अंधड़ के कारण गेहूं बचाने के लिए लगाए गए तिरपाल भी उड़ गए जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। जिले की 12 मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद अभी जारी है। अब तक जिले की मंडियों में 2,24,385 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। विभिन्न सरकारी एजेंसियां 40,516 किसानों से 1,89,980 मीट्रिक टन गेहूं खरीद चुकी हैं। इनमें से 1,02,170 मीट्रिक टन गेहूं की उठान हो चुकी है जबकि अब तक औसतन 53 फीसदी उठान हुई है और 47 फीसदी गेहूं की उठान शेष है।
बारिश के चलते जिलेभर की मंडियों में करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं भीगने की आशंका जताई गई है जिसे किसान अब सुखाने में लगे हैं। जिले में भंडारण व्यवस्था की बात करें तो एफसीआई गोदामों में केवल 15 फीसदी गेहूं ही सुरक्षित रखा जा सकता है जबकि शेष 85 फीसदी गेहूं खुले स्थानों पर संग्रहित किया जा रहा है। इसके लिए तीन प्रमुख स्थान चिह्नित किए गए हैं। गांव चांग मंडी के समीप करीब ढाई लाख कट्टों, भिवानी की चारामंडी में लगभग सात लाख कट्टों तथा लोहारू रोड स्थित रामदुलारी ओपन स्पेस में करीब साढ़े चार लाख कट्टों के भंडारण की व्यवस्था की गई है। पिछले खरीद सीजन में जिले में 21,980 किसानों से 1,47,191 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था जबकि इस बार करीब पांच फीसदी अधिक खरीद की संभावना जताई जा रही है।
मंडियों में धीमी चल रही है गेहूं की उठान
मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के साथ रोजाना नई आवक हो रही है लेकिन खरीद के मुकाबले उठान की रफ्तार धीमी बनी हुई है। ढुलाई ठेकेदारों के पास संसाधनों की कमी है वहीं लोडिंग और अनलोडिंग के लिए श्रमिकों का भी संकट बना हुआ है। इस कारण गोदामों और खुले भंडारण स्थलों पर वाहन खाली होने के इंतजार में खड़े हैं। कई वाहनों को खाली होने में दो-दो दिन का समय लग रहा है। इसके चलते मंडियों में गेहूं के कट्टों की लंबी कतारें लग गई हैं।
जिले की 12 मंडियों में एमएसपी पर गेहूं की सरकारी खरीद जारी है। संबंधित एजेंसियों के माध्यम से किसानों के गेहूं की खरीद कराई जा रही है। मंगलवार को मौसम खराब हुआ था लेकिन मंडियों में फसल पर इसका अधिक प्रभाव नहीं पड़ा है। मंडियों में किसानों का गेहूं सुरक्षित है। खरीद प्रक्रिया लगातार जारी है और किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जा रही है। -अपार तिवारी, नोडल अधिकारी एवं जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, भिवानी।
Trending Videos