सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last date for admission to classes 9th and 11th; admission will be granted with delayed permission.

Bhiwani News: नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले की अंतिम तिथि आज, विलंब पर अनुमति से मिलेगा प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Today is the last date for admission to classes 9th and 11th; admission will be granted with delayed permission.
राजकीय  कन्या स्कूल का मुख्य  गेट।
विज्ञापन
भिवानी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कक्षा नौवीं और 11वीं में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसके बाद निर्धारित अवधि में प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ही प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय पर दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
Trending Videos

कक्षा नौवीं में यदि कोई छात्र 30 अप्रैल तक प्रवेश लेने से वंचित रह जाता है तो उसे एक मई से 16 मई तक संबंधित स्कूल के प्राचार्य की अनुमति से दाखिला दिया जा सकेगा। इसके बाद 17 मई से 31 मई तक प्रवेश केवल जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ही संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कक्षा 11वीं में एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रोविजनल दाखिला प्रक्रिया जारी है। अस्थायी दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों के भीतर नियमित दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि कोई छात्र निर्धारित समय में प्रवेश नहीं ले पाता है तो प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से उसे अगले 10 कार्य दिवसों तक अवसर दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी दाखिले के लिए माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक की अनुमति अनिवार्य होगी।

कक्षा नौवीं में दाखिले की तिथियां
सामान्य दाखिले : 1 से 30 अप्रैल
प्रधानाचार्य की अनुमति से बिना शुल्क : 1 से 16 मई
खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से बिना शुल्क : 17 से 31 मई

कक्षा 11वीं में दाखिले की तिथियां
प्रोविजनल दाखिले : 1 से 30 अप्रैल तक
सामान्य दाखिले : बोर्ड परिणाम के 10 दिन के भीतर
संस्थान प्रमुख की अनुमति से बिना शुल्क : अगले 10 दिनों तक
डीईओ की अनुमति से बिना शुल्क : अगले 10 विद्यालय दिवस


कक्षा नौवीं और 11वीं में दाखिलों की प्रक्रिया जारी है। सभी विद्यालयों में दाखिले बोर्ड द्वारा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार किए जा रहे हैं। यदि कोई छात्र निर्धारित समय पर दाखिला नहीं ले पाता है तो उसे दस दिन का अतिरिक्त अवसर दिया जाएगा। दोनों कक्षाओं में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। -डॉ. निर्मल दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed