{"_id":"69f2631cd229b126010a99d7","slug":"today-is-the-last-day-of-self-enumeration-door-to-door-survey-will-begin-tomorrow-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150406-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: स्वगणना का अंतिम दिन आज, कल से शुरू होगा घर-घर सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: स्वगणना का अंतिम दिन आज, कल से शुरू होगा घर-घर सर्वे
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जनगणना-2027 के तहत स्वगणना करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसके बाद एक मई से 30 मई तक जिलेभर में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम दिन तक अधिक से अधिक स्वगणना कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों की सभी जानकारियां पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएंगी तथा इनका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। जनगणना कार्य के लिए जिले में 2027 ब्लॉक बनाए गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक में लगभग 700 से 900 की जनसंख्या तथा करीब 150 से 200 मकान शामिल किए गए हैं। गणना कार्य के लिए जिले में लगभग 2500 एलिमिनेटर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक छह एलिमिनेटर पर एक सुपरवाइजर तैनात किया गया है जिसके तहत करीब 500 से 600 सुपरवाइजर लगाए गए हैं।
सरकार ने इस बार जनगणना प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप दिया है जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर के माध्यम से कहीं से भी अपनी जानकारी ऑनलाइन भर सकते हैं। प्रत्येक परिवार को एक यूनिक एसईआईडी दी जाएगी जिसे सत्यापन के समय गणना कर्मी को दिखाना अनिवार्य होगा।
नागरिक ऐसे कर सकते हैं स्व-गणना
नागरिक स्वगणना के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल एसई.सीइएनएसयूएस.जीओवी.इन पर जाएं।
फिर मोबाइल नंबर व ओटीपी से लॉगिन करें इसके बाद डिजिटल मैप पर अपने घर का स्थान चिह्नित करें।
इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों, आवास व सुविधाओं से जुड़ी जानकारी दर्ज करें, जानकारी की समीक्षा कर फॉर्म सबमिट करें।
एसईआईडी प्राप्त करें जिसे घर-घर गणना के दौरान गणना कर्मी को दिखाना होगा।
स्वगणना में पूछे जाएंगे 33 प्रश्न
स्वगणना के दौरान परिवार के सदस्यों का विवरण, मकान की स्थिति, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक-आर्थिक स्थिति से जुड़े 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन्हीं प्रश्नों का सत्यापन घर-घर सर्वे के दौरान किया जाएगा। इसके साथ मोबाइल नंबर देना अनिवार्य रहेगा।
इस बार जनगणना में इंटरनेट, स्मार्टफोन, टीवी, रेडियो, कंप्यूटर, लैपटॉप और वाहनों जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल व कार से संबंधित जानकारी भी जुटाई जाएगी।
स्वगणना करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इसके बाद एक मई से मकानों का सर्वे कार्य शुरू होगा। जिले के नागरिक जनगणना-2027 में पूरा सहयोग करें और सही-सही जानकारी दें। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर सरकार भविष्य की योजनाएं तैयार करेगी। -साहिल गुप्ता, डीसी, भिवानी।
Trending Videos