सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Today is the last day of government mustard procurement, farmers have the last chance to sell their crop.

Bhiwani News: सरकारी सरसों खरीद का आज अंतिम दिन, किसानों के पास फसल बेचने का आखिरी मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day of government mustard procurement, farmers have the last chance to sell their crop.
ढिगावा अनाज मंडी में पड़ी  सरसों की ढेरी 
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। सरकारी सरसों खरीद का वीरवार को अंतिम दिन है। सरसों बेचने वाले किसानों के लिए फसल बेचने का यह आखिरी मौका है। लोहारू और सब यार्ड ढिगावा मंडी में पिछले वर्ष 4, 37,415 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी लेकिन इस बार मिलरों द्वारा सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दाम दिए जाने के कारण मंडियों में सरकारी खरीद के लिए सरसों की आवक काफी कम रही।
Trending Videos

इस बार 29 अप्रैल तक सरकारी खरीद में केवल 37,974 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई है। वहीं गेहूं की सरकारी खरीद 15 मई तक जारी रहेगी। लोहारू और सब यार्ड ढिगावा मंडी में अब तक 2,89,175 क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। मंडी प्रशासन ने बताया कि जिन किसानों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया अभी तक नहीं हुई है उन्हें वीरवार और शुक्रवार तक बायोमेट्रिक कराने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव विवेक और मंडी सुपरवाइजर अनिल कुमार ने फसल बेचकर जा चुके किसानों से अपील की है कि वे अपनी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करके जाएं। उन्होंने बताया कि अब तक 96 प्रतिशत किसान बायोमेट्रिक करा चुके हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरसों खरीद की समय सीमा 30 अप्रैल तक है जबकि गेहूं खरीद 15 मई तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed