सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A 36-community grand council was held in Khawa to protest against social evils and drug abuse. A 31-member committee was formed.

Bhiwani News: सामाजिक कुरीतियों और नशे के खिलाफ खावा में 36 बिरादरी की महापंचायत, 31 सदस्यीय कमेटी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
A 36-community grand council was held in Khawa to protest against social evils and drug abuse. A 31-member committee was formed.
गांव खावा में आयोजित 36 बिरादरी की महापंचायत में मौजूद ग्रामीण। 
विज्ञापन
तोशाम। आधुनिकता की अंधी दौड़ और सोशल मीडिया के प्रभाव में अपनी जड़ों से कटते जा रहे युवाओं को सही दिशा देने के उद्देश्य से गांव खावा में 36 बिरादरी की महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों, नशे की लत और पारिवारिक विघटन जैसी समस्याओं पर गंभीर मंथन करते हुए 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी पूर्ण रूप से पंजीकृत होगी ताकि इसे कानूनी और सामाजिक मान्यता मिल सके।
Trending Videos

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जिससे वे शिक्षा से भटक न सकें। साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा बच्चों की गलतियों की ओर ध्यान दिलाने पर अभिभावक नाराज होते हैं तो कमेटी सेतु की भूमिका निभाते हुए शालीनता और तथ्यों के साथ उन्हें जागरूक करेगी। लिव-इन रिलेशनशिप और बिना माता-पिता की सहमति लिए जा रहे फैसलों को सामाजिक ढांचे के लिए चुनौती मानते हुए कमेटी युवाओं को परिवार और संस्कारों की अहमियत समझाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में सर्वसम्मति से भरत सिंह ढुल को कमेटी का प्रधान चुना गया। पंचायत के दौरान लिए गए सभी फैसलों को बलबीर ढुल और राजबीर ढुल ने मंच से पढ़कर सुनाया जिस पर 36 बिरादरी ने एकमत से सहमति जताई। युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं का पथभ्रष्ट होना किसी एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हार है। नशे की गिरफ्त और सामाजिक मर्यादाओं का उल्लंघन भविष्य को खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि खावा गांव से शुरू हुई यह मुहिम भटके हुए युवाओं के लिए सुरक्षा कवच साबित होगी।

कमेटी में इन सदस्यों को किया गया शामिल
कमेटी में भरत सिंह, युद्धवीर मंगल सिंह खरेटा, राजबीर, धर्मा पंडित, श्यामु, महेंद्र नंबरदार, भजनलाल, बलवान, मेवा सिंह, धर्मपाल, जगदीश धानक, प्रदीप धानक, सुनील, अजीत, श्रीभगवान, मोहनलाल, श्रवण नाई, सूबे सिंह, बिजेराम, राजपाल सांगवान, कुलदीप भॉकर, विजय सिंह, मान सिंह नाई, सूरजभान नांगल, राजेश, सुनील, लीलू राम, बलबीर, दयानंद, जगदीश, धर्मबीर और महेश को सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed