सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Farmer attacked with axe in village Keharpura

Bhiwani News: गांव केहरपुरा में किसान पर किया कुल्हाड़ी से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmer attacked with axe in village Keharpura
विज्ञापन
भिवानी। गांव केहरपुरा में शुक्रवार सुबह एक किसान पर कुल्हाड़ी, चाकू और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया। किसान सुरजीत को गंभीर चोटें आईं जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना तब हुई जब वह अपने बेटे को स्कूल बस में बैठाकर खेत की ओर जा रहे थे।
Trending Videos

सुरजीत ने जूई कलां पुलिस थाने में शिकायत दी कि जैसे ही वह अपने खेत की ओर बढ़ा, साधुराम के खेत के पास मोड़ पर सरसों के खेत से एक व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सामने आ गया और उनके सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी का वार लगते ही वह नीचे गिर गए। इस दौरान पांच अन्य लोग भी लाठी-डंडे और रॉड लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। हमले में उसका मोबाइल फोन टूट गया और जेब में रखे 2,400 रुपये भी गिर गए। जूई कलां थाने के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि सुरजीत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने और घटना के कारणों का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed