सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Cow, Ganga, Geeta and Gayatri are the identity of Indian culture: Shravan Garg

गाय, गंगा, गीता और गायत्री भारतीय संस्कृति की पहचान : श्रवण गर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Cow, Ganga, Geeta and Gayatri are the identity of Indian culture: Shravan Garg
गांव तालु की गौ लोक धाम में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का अवलोकन करते  श्रवण कुमार गर्ग। 
विज्ञापन
भिवानी। गाय, गंगा, गीता और गायत्री भारतीय संस्कृति की पहचान हैं और गोवंश की रक्षा करना हम सभी का परम धर्म है। यह बात हरियाणा गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग ने गांव तालू स्थित गो लोक धाम में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि सरकार गोवंश संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इसी उद्देश्य से गोशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है।
Trending Videos

श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि सरकार की ओर से गोशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है ताकि बेसहारा गायों और नंदियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके। उन्होंने गोशाला संचालकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक बेसहारा गोवंश को गोशालाओं में संरक्षण दें। उन्होंने कहा कि गाय हमें खेतों के लिए खाद और दूध देती है, जो अमृत के समान है। शास्त्रों में गाय को माता का स्वरूप माना गया है और उसमें सभी देवताओं का वास माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि भिवानी जिले की 44 गोशालाओं में से 42 गोशालाओं को गत वर्ष करीब तीन करोड़ 90 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष इससे भी अधिक सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन पंचायतों के पास भूमि उपलब्ध है वहां गोशालाओं के विस्तार की योजना बनाई गई है। इसके साथ ही गो अभ्यारणों केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं और जिन पंचायतों के पास भूमि है वे गो अभ्यारण केंद्र बनवा सकती हैं।
श्रवण कुमार गर्ग ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में करीब 694 गोशालाएं संचालित हैं जिनमें लगभग चार लाख गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि गोशालाओं में ऑफ ग्रिड सोलर प्लांट लगाने के लिए आवेदन मांगे गए हैं जिससे बिजली के खर्च में कमी आएगी। इसके साथ ही गोशालाओं के लिए दो रुपये प्रति यूनिट की बिजली दर निर्धारित की गई है जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि गोशालाओं के लिए जमीन खरीदने पर किसी प्रकार का रजिस्ट्री शुल्क नहीं लिया जाता और न ही कोई प्रॉपर्टी टैक्स लगता है। गोशालाओं को मनरेगा से भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि एक हजार गायों वाली गोशालाओं को एक ई-रिक्शा तथा एक हजार से अधिक गायों वाली गोशालाओं को दो ई-रिक्शा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा गोशालाओं में बायो गैस प्लांट भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोशाला प्रधान रामफल, जयप्रकाश मास्टर, मास्टर मामन, सुरेश सरपंच, श्रीनिवास शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed