सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   February begins with a cold wave, afternoon sun brings relief

Bhiwani News: शीतलहर के साथ हुई फरवरी की शुरुआत, दोपहर को धूप से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
February begins with a cold wave, afternoon sun brings relief
 सेंट्रल पार्क में झूले पर झूलते बच्चे व महिलाएं। 
विज्ञापन
भिवानी। जिले में रविवार को फरवरी महीने की पहली सुबह हल्की धुंध और शीतलहर के साथ शुरू हुई। दिनभर ठंडी हवाओं का असर बना रहा हालांकि दोपहर करीब 12 बजे निकली धूप से लोगों को राहत मिली। अवकाश का दिन होने के कारण दोपहर के समय शहर के पार्कों में खासा रौनक देखने को मिली जहां बच्चे अपने अभिभावकों के साथ झूलों पर मस्ती करते नजर आए।
Trending Videos

मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में 2 व 3 फरवरी को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 4 और 5 फरवरी को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इसके चलते रात्रि तापमान में फिर से गिरावट आने और शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed