सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pretending to be clean and locks hanging on toilets... People forced to urinate at the door

Bhiwani News: सफाई का ढोंग और शौचालयों पर लटके ताले... मजबूरी में दरवाजे पर ही लघुशंका कर रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Pretending to be clean and locks hanging on toilets... People forced to urinate at the door
शहर के हांसी गेट पर बने शौचालय पर लगे ताले। 
विज्ञापन
भिवानी। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित है। टेंडर देने के बावजूद सार्वजनिक शौचालयों के गेट पर ताले लगे हुए हैं। मजबूरी में लोग शौचालयों के गेट पर ही लघुशंका कर रहे हैं जिससे बदबू फैल रही है और शहर में गंदगी का वातावरण बन गया है। फिलहाल स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए डाटा अपलोड करने का कार्य चल रहा है लेकिन इस हालात में शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की संभावना न्यूनतम है।
Trending Videos

पिछले कई दिनों से सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद ने एक सप्ताह पहले ही ठेकेदार को शौचालयों का टेंडर जारी किया था। ठेकेदार को आदेश दिया गया कि शहर के सभी शौचालयों पर सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएं और अगर सफाई में कोई गड़बड़ी पाई गई तो ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा और उसे ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद ठेकेदार ने कारिंदों की नियुक्ति भी कर दी थी। इससे शहरवासियों को उम्मीद थी कि शौचालय खुलने पर सफाई व्यवस्था सुधरेगी और शहर की रैंकिंग में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन एक सप्ताह में ही आदेश धरे के धरे रह गए। अधिकांश शौचालय न खुलने के कारण लोग मजबूरी में गेट पर ही लघुशंका करने लगे हैं। वहीं जहां शौचालय खुले हैं वहां कोई कारिंदा न होने से अंदर गंदगी फैली हुई है। नगर निकाय द्वारा जारी स्वच्छता सर्वेक्षण टूलकिट में शौचालयों के लिए 1,000 अंक निर्धारित हैं। शौचालय खुलने और साफ न होने पर ओडीएफ रैंकिंग भी प्रभावित होगी।

शहर के सार्वजनिक शौचालयों में स्थापित हैं 200 सीटें
शहर के सार्वजनिक शौचालयों में लगभग 200 सीटें स्थापित हैं। रोजाना सफाई के लिए ठेकेदार को ठेका दिया गया है। प्रत्येक शौचालय पर दिन में दो बार सफाई के लिए एक कर्मचारी की तैनाती और सफाई निरीक्षण के लिए कमेटी गठित की गई है। लेकिन वास्तविकता इन दावों से कोसों दूर है। सीटों की सफाई न होने के कारण फैली बदबू से लोगों का शौचालयों में जाना भी मुश्किल हो गया है।

डीलक्स शौचालय पर नहीं है कोई कर्मचारी
नगर परिषद ने शहर में डीलक्स शौचालय बनवाए हैं जिनमें कृष्णा कॉलोनी, हांसी गेट और घंटाघर प्रमुख हैं। इन शौचालयों में पानी की टंकी, वॉशबेसिन, इन्वर्टर, बैटरी, शीशे और हाथ सुखाने की मशीनें लगी हैं। लेकिन कोई कारिंदा न होने के कारण न केवल सफाई प्रभावित हो रही है बल्कि सामान चोरी का भी खतरा बना हुआ है।


कुछ शौचालय कार्य पूरा न होने के कारण बंद पड़े हैं जिन्हें जल्द ही आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। खोले गए शौचालयों में ठेकेदार को सफाई करने के लिए कारिंदों की नियुक्ति करने के आदेश दिए गए हैं। जहां कोई समस्या है उसका समाधान जल्द ही करवा दिया जाएगा। - विकास देशवाल, सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed