{"_id":"697fab171973721ad6081d95","slug":"people-raised-the-issue-of-contaminated-drinking-water-and-colonies-in-the-open-court-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146228-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खुले दरबार में लोगों ने उठाई दूषित पेयजल व कॉलोनियों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खुले दरबार में लोगों ने उठाई दूषित पेयजल व कॉलोनियों की समस्या
विज्ञापन
शहर के वार्ड संख्या दस में खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प
विज्ञापन
भिवानी। नगर परिषद ने रविवार को वार्ड 10 के लोगों के लिए बैंक कॉलोनी के शिव मंदिर में खुला दरबार आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अजय ने दूषित पेयजल की समस्या उठाई। लोगों ने बताया कि सप्लाई के पानी में सीवर का पानी मिलकर आता है जिसे किसी भी कार्य में प्रयोग नहीं किया जा सकता। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग की सीवर लाइन में गैस पाइप डालने का आरोप भी लगाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार रोहतक गेट से सीवर लाइन तोड़कर गैस पाइप डाली जिससे कई जगह पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन भी टूट गई। दूषित पानी के कारण लोग पेट की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग से शिकायत की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मौके पर पार्षद कर्मबीर यादव, अजय, राजेंद्र सिंह, बींद्र, संजय सिंह, अशोक और रमेश सोनी मौजूद रहे।
काॅलोनी वैध न होने से नागरिक झेल रहे परेशानी
शिविर में लोगों ने बताया कि वार्ड 10 की बाहरी कॉलोनियों को अभी तक वैध नहीं किया गया है जबकि इन कॉलोनियों में करीब 30 से 40 साल से लोग निवास कर रहे हैं। नियमित न होने की वजह से वहां बिजली, पानी और सीवर जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाया कि सभी मांगें जल्द पूरी कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कॉलोनियों को नियमित कराने का प्रयास जारी है और जल्द ही यह काम पूरा होगा।
नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य शुरू
लोगों की समस्याएं सुनने के बाद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर श्रीगणेश किया। यह सड़क त्रिवेणी रोड से शुरू होकर लालू फैक्टरी तक बनाई जाएगी। इसके अलावा करीब 50 लाख रुपये की लागत से नेशनल जिम वाली गलियों का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया।
रविवार को वार्ड 10 में खुला दरबार लगाया गया। इस दौरान लोगों ने दूषित पेयजल और कॉलोनियों को वैध कराए जाने की समस्याएं उठाई। दूषित पेयजल और सीवर की समस्याओं को लेकर पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई। उन्होंने समस्या का जल्द निराकरण करने का भरोसा दिया। शहर की सीवर, पेयजल और पुराने बूस्टर तथा जलघरों के निर्माण के लिए करीब सवा दो सौ करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। -भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि नगर परिषद।
Trending Videos