सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A CRPF sub-inspector married amid allegations of rape on the pretext of marriage.

Bhiwani News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपों के बीच सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की शादी संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A CRPF sub-inspector married amid allegations of rape on the pretext of marriage.
विज्ञापन
तोशाम। पंजाब के मोहाली निवासी एक युवती द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप लगाए जाने और शादी रुकवाने के प्रयासों के बावजूद सीआरपीएफ में कार्यरत सब इंस्पेक्टर की बुधवार को शादी संपन्न हो गई। युवती ने तोशाम पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन ठोस साक्ष्यों के अभाव में पुलिस शादी रुकवाने में हस्तक्षेप नहीं कर सकी।
Trending Videos

दिनभर सीआरपीएफ जवान के घर शादी समारोह चलता रहा और देर शाम वह तोशाम क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के साथ सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंध गया। वहीं युवती की शिकायत पर तोशाम थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि भिवानी जिले के रहने वाले सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। मंगलवार को युवती तोशाम थाना पहुंची थी और शादी रुकवाने की मांग की थी इसके बावजूद बुधवार को विवाह प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सब इंस्पेक्टर के पिता ने दावा किया कि उनका बेटा विधिवत शादी कर चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती केवल पैसे ऐंठने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने युवती के खिलाफ भी तोशाम थाने में शिकायत दी गई है। वहीं युवती का कहना है कि उसके पास आरोपी युवक की व्हाट्सएप चैट, फोटो और वीडियो मौजूद हैं जिन्हें वह सार्वजनिक करेगी। युवती ने क्षेत्र के एक राजनेता पर मामले को दबाने का भी आरोप लगाया है।

सब इंस्पेक्टर के पिता का आरोप- लड़की के पीछे ठग गिरोह है
सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर के पिता ने आरोप लगाया कि युवती उन पर दबाव बनाकर पैसे वसूलना चाहती है और इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है। उनका कहना है कि युवती के पास कोई दस्तावेजी प्रमाण नहीं है और वह पिछले दस दिनों से परिवार को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि युवती के आरोपों में सच्चाई होती तो पुलिस तत्काल प्राथमिकी दर्ज करती।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती
भिवानी उपायुक्त को दी शिकायत में युवती ने बताया कि फरवरी 2025 में उसका तलाक हो चुका है। उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ में तैनात सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर ने फेसबुक के माध्यम से उससे संपर्क किया। बाद में दोनों के बीच मोबाइल नंबर साझा हुए और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई। युवती के अनुसार 14 दिसंबर 2022 को आरोपी ने उसे फोन कर शादी का प्रस्ताव दिया तथा मिलने से इन्कार करने पर आत्महत्या की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद वह आरोपी से होटलों और अन्य स्थानों पर मिलती रही जहां आरोपी ने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी परिवार को नुकसान पहुंचाने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। महिला का आरोप है कि आरोपी के भरोसे में आकर उसने फरवरी 2025 में अपने पति से तलाक लिया। युवती के अनुसार 20 सितंबर 2025 से 11 अक्तूबर 2025 तक आरोपी ने उसे जीरकपुर बुलाया जहां वह करीब 21 दिन उसके साथ रहा और बार-बार शादी का आश्वासन देता रहा लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।


महिला की शिकायत पर जीरो एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए गए है। एफआईआर दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दी जाएगी। मामला पंजाब के मोहाली से जुड़ा है। महिला ने वहां के एसपी को भी शिकायत दी हुई है। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed