{"_id":"6a2714f93a7280243000b0eb","slug":"a-tractor-driver-from-camri-died-after-colliding-with-a-private-bus-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152233-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: निजी बस की टक्कर से कैमरी निवासी ट्रैक्टर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: निजी बस की टक्कर से कैमरी निवासी ट्रैक्टर चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तोशाम। गांव दुल्हेड़ी के पास रविवार शाम करीब पांच बजे निजी बस की टक्कर से हिसार के गांव कैमरी निवासी 41 वर्षीय ट्रैक्टर चालक मनोज की मौत हो गई। चार बच्चों के पिता मनोज चरखी दादरी के बाढड़ा से ट्रैक्टर लेकर हिसार लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
तोशाम थाने के जांच अधिकारी प्रेम सिंह ने बताया कि हिसार के गांव कैमरी निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि उसका भाई मनोज ड्राइवरी का काम करता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह बाढड़ा से ट्रैक्टर लेकर हिसार आ रहा था। गांव दुल्हेड़ी के नजदीक पहुंचने पर एक निजी बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में घायल मनोज ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई के बयान पर बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मनोज के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक मनोज अपने पीछे चार बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
Trending Videos