{"_id":"6a2713c4cb2dc0f4010d7708","slug":"haryana-muay-thai-team-won-36-medals-including-10-gold-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152258-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: हरियाणा मुए थाई टीम ने 10 स्वर्ण सहित 36 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: हरियाणा मुए थाई टीम ने 10 स्वर्ण सहित 36 पदक जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। उत्तराखंड के हलद्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एक से चार जून तक आयोजित सातवीं यूथ राष्ट्रीय मुए थाई स्पर्धा में हरियाणा की टीम ने 10 स्वर्ण सहित कुल 36 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में हरियाणा के 57 सदस्यीय दल ने भाग लिया।
मुए थाई खेल संघ हरियाणा के महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा टीम में छह महिला खिलाड़ी, 44 पुरुष खिलाड़ी तथा छह कोच और मैनेजर शामिल रहे। प्रदेश पहुंचने पर राज्य संघ के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा ने सभी विजेता खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर का स्वागत किया।
राहुल राणा ने बताया कि हरियाणा टीम के साथ टीम चीफ द मिशन सोमबीर वशिष्ठ, टीम कोच मुकेश तंवर और राकेश कुमार रहे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दीपक सहरावत ने निभाई। महिला टीम की कोच शोभा आर्य और शिवानी रहीं। महिला टीम मैनेजर के रूप में मितलेश तंवर ने जिम्मेदारी संभाली। तकनीकी अधिकारियों में रेफरी दीपक भाकर, गौरव वशिष्ठ और मोहित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा और महासचिव सोमबीर वशिष्ठ ने कहा कि हरियाणा टीम के सभी खिलाड़ी अनुभवी थे और उन्होंने अपने-अपने भार वर्ग में पदक जीतकर प्रदेश के साथ-साथ अपने जिलों का नाम भी रोशन किया है। इस माैके पर महासचिव सोमबीर वशिष्ठ, सूरज तंवर, मृत्युंजय, वीरेन राठी, प्रियांशु, केशव कुमार, विशु, सचिन माैजूद रहे।

Trending Videos