सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Four innocent children went missing and reached Hisar by train

Bhiwani News: चार मासूम बच्चे हुए लापता ट्रेन में बैठ पहुंच गए हिसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four innocent children went missing and reached Hisar by train
विज्ञापन
भिवानी। घर के बाहर खेलते समय रविवार को लापता हुए चार मासूम बच्चों को पुलिस ने छह घंटे बाद हिसार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। करीब 10 वर्ष आयु के ये बच्चे ट्रेन में बैठकर हिसार पहुंच गए थे। बच्चों के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया था और उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना में शिकायत दी थी।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी एक व्यक्ति ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि वह भिवानी में किराये पर रहता है और एक फैक्टरी में काम करता है। उसका करीब 10 वर्षीय बेटा सुबह अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। उसके साथ तीन अन्य बच्चे भी थे। इनमें दो बच्चे बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले थे जबकि एक बच्चा भिवानी का निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों बच्चे सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर के बाहर से अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बादबच्चों के लापता होने की सूचना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना में दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि चार नाबालिग बच्चों के लापता होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने चारों बच्चों को हिसार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चे अपनी मौसी के घर हिसार जाने के लिए निकले थे। हालांकि वे वहां नहीं पहुंचे जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। बच्चे हिसार रेलवे स्टेशन पर ही मिले जहां से उन्हें बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed