{"_id":"6a2714b540a0d09c0f06be47","slug":"applications-for-admission-to-cblu-will-be-accepted-till-11th-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152246-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में दाखिले के लिए 11 तक होंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में दाखिले के लिए 11 तक होंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून निर्धारित की है। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए तथा अन्य स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। विद्यार्थियों और अभिभावकों में विश्वविद्यालय के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्वविद्यालय के दाखिला कॉर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अधोसंरचना, कुशल संकाय, नवाचार तथा कौशल आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करा रहा है।
इसी कारण प्रदेश और देश के विभिन्न क्षेत्रों से विद्यार्थी विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें तथा किसी भी तकनीकी समस्या या विलंब से बचने के लिए समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें, सीटों का विवरण तथा अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 11 जून के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर सामान्य परिस्थितियों में विचार नहीं किया जाएगा। सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन सुनिश्चित करें।

Trending Videos