सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Accused in 14 cases including theft and murder of a woman arrested

Bhiwani News: चोरी व महिला की हत्या सहित 14 मामलों का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Accused in 14 cases including theft and murder of a woman arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने बवानीखेड़ा क्षेत्र से टाटा एस गोल्ड गाड़ी चोरी करने के मामले में आरोपी महेंद्र को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आजाद नगर, फतेहाबाद निवासी महेंद्र के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के बाद फतेहाबाद जिले में दर्ज महिला हत्या के ब्लाइंड मर्डर सहित अन्य मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायालय में किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos

बवानीखेड़ा निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 24 जनवरी को उन्होंने अपनी टाटा एस गोल्ड गाड़ी घर के अंदर गैराज में खड़ी की थी जिसे रात के समय अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस मामले में शनिवार को डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के जांच अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गांव सिंघानी से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई टाटा एस गोल्ड गाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने 24 जुलाई 2025 की रात को बवानीखेड़ा क्षेत्र से एक पिकअप बोलेरो गाड़ी चोरी की थी। इसके अलावा 27 जनवरी की रात को उसने गांव डीग, जिला सिरसा से दो भैंस चोरी करने की वारदात को भी अंजाम दिया था। आरोपी ने पूछताछ में यह भी कबूल किया कि उसने 22 जनवरी को फतेहाबाद जिले की महिला संदीप कौर की गला घोंटकर हत्या की थी। इस संबंध में 23 जनवरी को थाना शहर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह मामला ब्लाइंड मर्डर का था, जिसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना भट्टू कलां, थाना शहर फतेहाबाद, थाना सदर फतेहाबाद, थाना बवानीखेड़ा तथा राजस्थान के अलवर जिले में चोरी, स्नैचिंग, शस्त्र अधिनियम और हत्या जैसी संगीन धाराओं के तहत कुल 14 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed