{"_id":"6988cd25842e9e8ba10ea39e","slug":"farming-and-houses-destroyed-by-waterlogging-demand-for-construction-of-service-road-and-compensation-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146538-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जलभराव से तबाह खेती और मकान, सर्विस रोड बनाने व मुआवजा देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जलभराव से तबाह खेती और मकान, सर्विस रोड बनाने व मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन
गांव जाटू लोहारी में आयोजित महापंचायत में मौजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। रेलवे अंडरपास में जमा भूमिगत पानी, खेतों में जलभराव, बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजे तथा नए बाईपास के साथ सर्विस रोड निकाले जाने की मांग को लेकर सामाजिक संगठनों ने गांव लोहारी जाटू में महापंचायत का आयोजन किया। पंचायत में जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से अंडरपास के बजाय ओपन फाटक स्थापित करने की मांग उठाई।
महापंचायत की अध्यक्षता धर्मपाल जाटू लोहारी ने की। बैठक में हरियाणा जागृति मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश सिंधू व संयोजक रामकिशन काजल, अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान राजेश कूंगड, रामफल देशवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि रेलवे अंडरपास में लंबे समय से जमा भूमिगत पानी के कारण किसानों का खेतों में आना-जाना पूरी तरह बंद हो गया है।
वक्ताओं ने बताया कि भारी बारिश के दौरान गांव लोहारी जाटू सहित आसपास के गांवों में व्यापक जलभराव हुआ जिससे खरीफ की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। अब रबी की फसल की बुवाई भी नहीं हो सकी है जिससे किसानों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ी है। ग्रामीणों ने कहा कि जलभराव के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें दरारें आ चुकी हैं और वे रहने योग्य नहीं बचे। सरकार ने मकानों का सर्वे तो कराया, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं दिया गया जिससे लोगों में भारी रोष है।
इसके साथ ही नए बाईपास के साथ सर्विस रोड नहीं दिए जाने से अनेक किसानों की खेतों तक पहुंच पूरी तरह बाधित हो गई है। पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेंगे।
Trending Videos