{"_id":"6988cdd0c1cb60b3ae06cd67","slug":"parking-system-will-be-improved-in-the-city-at-a-cost-of-rs-275-crore-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-146551-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर में पौने चार करोड़ की लागत से सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर में पौने चार करोड़ की लागत से सुधरेगी पार्किंग व्यवस्था
विज्ञापन
शहर में पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते पार्षद संदीप यादव व सुभाष तंवर।
विज्ञापन
भिवानी। शहर में सरकारी दफ्तरों और पार्कों के सामने वाहन खड़े करने की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अपने संस्थानों तथा उसके द्वारा विकसित भवनों, पार्कों और ग्रीन बेल्ट के सामने नई पार्किंग बनवाएगा वहीं पुरानी पार्किंग की मरम्मत भी की जाएगी। इस कार्य पर करीब पौने चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और मार्च तक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
प्रारंभिक चरण में बासिया भवन से लेकर चिड़ियाघर तक स्थित भवनों, पार्कों और ग्रीन बेल्ट का सुधारीकरण किया जाएगा। इन स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर वार्ड संख्या दो के पार्षद संदीप यादव और वार्ड संख्या 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने कई बार हिसार स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में ज्ञापन सौंपे थे। इसके बाद अब पार्किंग की मरम्मत और नई पार्किंग निर्माण का रास्ता साफ हो पाया है।
मंडी टाउनशिप में भी पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी
एचएसवीपी विभाग द्वारा अनाज मंडी के पास स्थित मंडी टाउनशिप में भी पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। यह क्षेत्र वार्ड संख्या 17 के अंतर्गत आता है। यहां वाहन चालकों को पार्किंग की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में पार्किंग निर्माण पर करीब एक करोड़ 57 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद यहां वाहनों की पार्किंग से जुड़ी समस्या से पूरी तरह राहत मिलने की उम्मीद है।
सवा दो करोड़ में सिटी सेंटर व हुडा कार्यालय पार्किंग की होगी मरम्मत
हुडा पार्क के पश्चिमी छोर की ओर बनी पार्किंग की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके अलावा हुडा कार्यालय के सामने बने कॉम्प्लेक्स के आगे की पार्किंग भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यहां पार्किंग में ब्लॉक लगाए जाएंगे ताकि विभिन्न सरकारी कार्यों से आने वाले लोग अपने वाहन सुरक्षित तरीके से खड़े कर सकें। इन दोनों स्थानों पर पार्किंग के निर्माण व मरम्मत पर करीब दो करोड़ 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पार्किंग सुविधा विकसित होने के बाद वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने से छुटकारा मिलेगा।
शहर में तीन से चार स्थानों पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। कुछ पुरानी पार्किंग की मरम्मत होगी जबकि एक स्थान पर नई पार्किंग विकसित की जाएगी। इन सभी कार्यों पर करीब पौने चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी
Trending Videos