सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The problem of sore throat and cough increases due to morning and evening cold.

Bhiwani News: सुबह-शाम की ठंड से बढ़ी गले में दर्द और खांसी की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The problem of sore throat and cough increases due to morning and evening cold.
विज्ञापन
भिवानी। जिले में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम ठंड बनी हुई है जबकि दोपहर में धूप निकलने से गर्मी महसूस हो रही है। इसी तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों में गले में दर्द, खांसी और बुखार जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं।
Trending Videos

तापमान में बढ़ोतरी के चलते कुछ लोग दोपहर के समय ठंडी खाद्य सामग्री का सेवन भी करने लगे हैं जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और बढ़ रही हैं। इसका असर शहर के निजी और सरकारी अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी विभाग में भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के कारण निजी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों पर भी मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। इस संबंध में फिजिशियन डॉ. यतिन गुप्ता ने बताया कि बदलते मौसम में ठंडी खाद्य सामग्री का सेवन शुरू करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मौसम में बदलाव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को इस समय अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सुबह-शाम सैर पर निकलते समय ठंडी हवा से बचाव करें और मौसम में स्थिरता आने के बाद ही खानपान में बदलाव करें। फिलहाल ठंडी खाद्य सामग्री से दूरी बनाए रखें।
डॉ. गुप्ता ने यह भी सलाह दी कि यदि खांसी या गले में दर्द की समस्या दो दिन से अधिक बनी रहती है तो इसे हल्के में न लें और तुरंत नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed