{"_id":"6a36efa0e5ed1d3a0c098009","slug":"additional-police-force-deployed-for-neet-shuttle-bus-facility-to-be-provided-to-candidates-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152849-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नीट के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात परीक्षार्थियों को मिलेगी शटल बस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नीट के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात परीक्षार्थियों को मिलेगी शटल बस की सुविधा
विज्ञापन
सुमित कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 3846 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर दो बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के साथ-साथ परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए भिवानी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात प्रबंध किए हैं। वहीं बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज शटल बस सेवा संचालित करेगा।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के भिवानी पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ट्रैफिक पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग न हो और यातायात सुचारू रूप से संचालित होता रहे।
उन्होंने बताया कि ऑटो चालकों और अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और वाहनों को अव्यवस्थित ढंग से सड़क पर खड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। आवश्यकता पड़ने पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा तथा भारी और बड़े वाहनों को बाईपास मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पार्किंग व्यवस्था, पेट्रोलिंग और निगरानी के लिए पर्यवेक्षण अधिकारियों तथा सहायक पर्यवेक्षण अधिकारियों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करेंगे।
परीक्षा केंद्रों में सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, टैबलेट, हिडन कैमरा, पेजर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त पेन, पेंसिल, पर्स, बेल्ट, पुस्तकें, नोट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री भी परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा केंद्रों के आसपास बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें
परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित कोचिंग संस्थानों, फोटोस्टेट केंद्रों, स्टेशनरी दुकानों और संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्धारित सुरक्षा जांच और सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा संचालन के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियोग्राफी और फ्रिस्किंग की व्यवस्था की गई है। केवल अधिकृत और पहचान-पत्रधारी कर्मियों को ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक चलेंगी शटल बसें
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की ओर से शहर में शटल बस सेवा शुरू की गई है ताकि किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में देरी न हो। परीक्षार्थियों का रोडवेज बसों में किराया भी माफ रहेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को बस में परिचालक को अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा। प्रवेश पत्र दिखाने पर परिचालक उन्हें जीरो बैलेंस की टिकट जारी करेगा।
आमजन परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न करें। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक, भिवानी।