फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Arrested with weapons for not renewing the license

Bhiwani News: रिन्यू नहीं कराया लाइसेंस, हथियारों सहित गिरफ्तार

Wed, 15 Jul 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Arrested with weapons for not renewing the license
भिवानी। सीआईए-प्रथम पुलिस ने आर्म्स लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण (रिन्यू) नहीं कराने के बावजूद हथियार अपने पास रखने के आरोप में गांव टिटानी निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 14 जुलाई को सीआईए-प्रथम के मुख्य सिपाही सुनील कुमार गश्त और अपराध रोकथाम ड्यूटी के दौरान गांव लोहानी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान आसलवास हेतमपुरा मोड़ लहलाना के पास एक व्यक्ति को लाइसेंसी रिवॉल्वर, एक दोनाली बंदूक और सात कारतूस के साथ काबू किया। पूछताछ में मनोज ने बताया कि उसने वर्ष 2016 के बाद अपने आर्म्स लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जूई कलां में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में सामने आया है कि आरोपी खेतीबाड़ी करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed