{"_id":"69f2613d02ed9763de0559fe","slug":"bhavnagar-haridwar-weekly-special-train-will-operate-till-may-31-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-150428-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भावनगर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 31 मई तक होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भावनगर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 31 मई तक होगा संचालन
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। ग्रीष्मावकाश के दौरान बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 मई तक बढ़ा दिया है। इस विशेष ट्रेन का भिवानी स्टेशन पर भी ठहराव होगा जिससे जिले के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09271 भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 मई तक कुल आठ ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को भावनगर टर्मिनस से सुबह 04:25 बजे रवाना होकर सोमवार को दोपहर 03:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09272 हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 01 जून तक कुल आठ ट्रिप संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार को हरिद्वार से शाम 04:25 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 04:35 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन मार्ग में सिहोर गुजरात, धोला, बोटाड, सुरेंद्रनगर गेट, वीरमगाम, आंबली रोड, गांधीनगर कैपिटल, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, सिवानी, हिसार, हांसी, भिवानी, कलानौर कलां, रोहतक, पानीपत, अंबाला कैंट, सहारनपुर और रुड़की स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 6 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 द्वितीय साधारण श्रेणी तथा 2 पावरकार डिब्बों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
Trending Videos