{"_id":"697faa00c4dded5dd50734cc","slug":"bhiwani-chandigarh-roadways-bus-will-run-again-from-today-entry-will-now-be-from-village-chang-bhiwani-news-c-21-1-hsr1034-803294-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आज से फिर चलेगी भिवानी-चंडीगढ़ रोडवेज बस, एंट्री अब गांव चांग से होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आज से फिर चलेगी भिवानी-चंडीगढ़ रोडवेज बस, एंट्री अब गांव चांग से होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। 152डी मार्ग से होकर चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस सोमवार से फिर से संचालन में आएगी। करीब एक माह से धुंध के कारण बंद यह बस अब यात्रियों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है। रोडवेज ने बस का 152डी पर एंट्री मार्ग भी बदल दिया है जबकि बस की समय सारिणी पहले वाली ही रहेगी।
सर्दियों में धुंध और ठंड के कारण यात्रियों की संख्या कम होने के चलते दिसंबर माह में भिवानी से वाया 152डी होकर चंडीगढ़ जाने वाली यह बस बंद कर दी गई थी। सुबह चार बजे चलने वाली इस बस में कम सवारियों के कारण रोडवेज को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। अब यह बस फिर से सोमवार से आरंभ की जा रही है जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
नई व्यवस्था के अनुसार चंडीगढ़ जाने वाली रोडवेज बस अब बस स्टैंड से रोहतक गेट और महम गेट होते हुए गांव चांग के पास बने कट से 152डी मार्ग पर एंट्री करेगी। पहले यह बस सीधे खरड़ी मोड़ से 152डी पर एंट्री करती थी। इस बदलाव से शहर के साथ-साथ गांवों के यात्रियों को भी बस सेवा का लाभ मिलेगा।
सोमवार से वाया 152डी होकर चंडीगढ़ जाने वाली बस का संचालन फिर से किया जाएगा। अब यात्रियों की सुविधा के लिए बस की एंट्री खरड़ी मोड़ के बजाय गांव चांग के पास से 152डी मार्ग पर होगी। बस की समय सारिणी पहले वाली ही रहेगी। – दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
Trending Videos