{"_id":"69c4351d2b3a22f4000333df","slug":"camp-office-to-be-set-up-in-mini-secretariat-on-april-1-consumers-to-get-relief-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-148668-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लघु सचिवालय में एक अप्रैल को लगेगा कैंप ऑफिस, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लघु सचिवालय में एक अप्रैल को लगेगा कैंप ऑफिस, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय के कमरा नंबर 30 में एक अप्रैल को उपभोक्ता फोरम का कैंप ऑफिस लगाया जाएगा जिससे उपभोक्ताओं और अधिवक्ताओं को आने-जाने में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उपभोक्ता फोरम की सदस्य सरोज बाला बोहरा ने बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों का संरक्षण और उन्हें तत्परता से न्याय दिलाना इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता फोरम के पास करीब 1100 मामले लंबित हैं जिनकी सुनवाई चल रही है।
उन्होंने बताया कि सेवा नगर में उपभोक्ता फोरम की कोर्ट है लेकिन वहां तक पहुंचने में उपभोक्ताओं और अधिवक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी कारण कैंप ऑफिस लगाने का निर्णय लिया गया है। जिला न्यायालय परिसर और सेवा नगर स्थित उपभोक्ता फोरम कार्यालय के बीच की दूरी करीब पांच किलोमीटर से अधिक है। इसके चलते जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता भी वहां उपभोक्ताओं की पैरवी के लिए जाने से गुरेज करते हैं। कई बार उपभोक्ताओं को अपने मामले की पैरवी के लिए अधिवक्ता भी नहीं मिल पाता क्योंकि वहां तक जाने के लिए अधिवक्ता तैयार नहीं होते।
पिछले डेढ़ दशक से इस मांग को उठाया जा रहा था। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप तंवर की ओर से इस मुद्दे की मजबूती से पैरवी की गई जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
लघु सचिवालय के कमरा नंबर 30 में एक अप्रैल को कैंप आफिस लगाया जाएगा। हमारी उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अपने अधिकारों के हनन से जुड़े मामले कोर्ट में रख सकते हैं। उन्हें तत्परता से न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। -सरोज बाला बोहरा, सदस्य उपभोक्ता फोरम भिवानी।
Trending Videos