{"_id":"6a650a6b389fe302f200bea5","slug":"car-crashes-into-kikar-tree-transport-businessman-dies-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-154422-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कीकर के पेड़ से टकराई कार ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कीकर के पेड़ से टकराई कार ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहल। गुरुग्राम से बेटे से मिलकर लौट रहे बहल के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी कमल शर्मा की शुक्रवार देर रात कैरू के समीप सड़क हादसे में मौत हो गई। सामने से आ रहे एक भारी वाहन को साइड देने के दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई।
हादसे में उनके साथ कार में सवार बहल निवासी विनोद भी घायल हो गए। शनिवार को गमगीन माहौल में उनका मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार कमल शर्मा लंबे समय से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े थे।
शुक्रवार को वह अपने बेटे से मिलने गुरुग्राम गए थे। रात को वह बहल निवासी विनोद के साथ स्विफ्ट कार से वापस बहल लौट रहे थे।
रात करीब डेढ़ बजे कैरू के समीप सामने से आ रहे एक भारी वाहन ने सड़क पर साइड दबा ली। इसके चलते उन्हें अपनी कार सड़क किनारे ले जानी पड़ी और कार सड़क किनारे खड़े कीकर के पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद कमल शर्मा बेहोश हो गए जबकि विनोद को भी चोटें आईं। विनोद की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को भिवानी के अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान कमल शर्मा ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भिवानी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कमल शर्मा शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पूरे कस्बे में शोक की लहर है। वह अपने पीछे दो पुत्र, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।