फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Criminal with a 5,000 bounty, absconding for over a year, nabbed.

Bhiwani News: सवा साल से फरार चल रहा 5 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Criminal with a 5,000 bounty, absconding for over a year, nabbed.
भिवानी। जिले में वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ-द्वितीय ने शनिवार को सवा साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी गांव दांग कला निवासी संजय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल से पुलिस बैरिकेड और कर्मचारियों को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से दो देसी कट्टे और सात कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों और विशेष इकाइयों को फरार एवं इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अभियान के तहत डीएसपी क्राइम अनूप कुमार के मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ-द्वितीय के प्रभारी उपनिरीक्षक दशरथ के नेतृत्व में गठित टीम ने तोशाम क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया।
डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल 2025 को थाना तोशाम में शिकायतकर्ता सुभाष की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसके बेटे रवि और भाई विजेंद्र के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
इस मामले में पुलिस पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी जबकि संजय पिछले करीब सवा साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया लेकिन उसने मोटरसाइकिल से बैरिकेड और पुलिसकर्मियों को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

तलाशी के दौरान उसके पास से दो देसी कट्टे और सात कारतूस बरामद हुए। इस संबंध में थाना तोशाम में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed