सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Committee meeting postponed in Manisha's death case, brainstorming to take place today

Bhiwani News: मनीषा मौत मामले में कमेटी की बैठक टली, आज होगा मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Committee meeting postponed in Manisha's death case, brainstorming to take place today
विज्ञापन
ढिगावामंडी। मनीषा मौत मामले को लेकर गांव ढाणी लक्ष्मण में रविवार को प्रस्तावित कमेटी सदस्यों की बैठक व्यक्तिगत कारणों के चलते नहीं हो सकी। अब इस मामले में गठित कमेटी की बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी।
Trending Videos

दरअसल शनिवार को गांव ढाणी लक्ष्मण में आयोजित महापंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर मनीषा मौत मामले में सीबीआई की अब तक की जांच पर मंथन किया था। जांच में अब तक कोई खुलासा न होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। इसी दौरान यह निर्णय लिया गया कि एक कमेटी गठित कर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले में शीघ्र खुलासे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के दौरान फिलहाल गांव ढाणी लक्ष्मण के 11 सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया। तय किया गया था कि रविवार को आसपास के आठ गांवों से दो-दो प्रतिनिधि चुनकर कमेटी का विस्तार किया जाएगा लेकिन बैठक नहीं हो पाने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। मनीषा के पिता संजय ने बताया कि व्यक्तिगत कारणों के चलते रविवार को कमेटी सदस्यों की बैठक आयोजित नहीं हो पाई। अब कमेटी की बैठक सोमवार को की जाएगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed