सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Even the relief brought by rain proves ineffective; canals remain dry and the city thirsty.

Bhiwani News: बारिश की राहत भी बेअसर, नहरें सूखी और शहर प्यासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Even the relief brought by rain proves ineffective; canals remain dry and the city thirsty.
जूई नहर पर बना पंप हाउस।
विज्ञापन
भिवानी। बारिश के बाद भी जिले की नहरों में पानी नहीं आने से हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए हैं। शहरी दायरे में पानी की राशनिंग के चलते लोगों का हलक सूख रहा है और कई कॉलोनियों में पेयजल संकट गहरा गया है। सिंचाई विभाग के शेड्यूल के अनुसार 23 जून तक नहरों में पानी बंद रहेगा ऐसे में करीब 10 दिन बाद ही नहरी पानी आपूर्ति की उम्मीद है।

शहर के जलघर टैंकों में भी अब केवल चार से पांच फीट पानी का भंडारण शेष बचा है। इससे 35 से अधिक कॉलोनियों में पेयजल संकट और बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में लोगों को केवल टैंकरों के सहारे पानी की आपूर्ति मिल पा रही है। पिछले कुछ समय से पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बार-बार बदल रहा है और कई जगह तेज आंधी व बारिश भी हुई है। बारिश के बाद भी नहरें सूखी पड़ी हैं। शहरी क्षेत्र के तीन मुख्य जलघरों में पानी का भंडारण लगातार घट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शहरी क्षेत्र में एक दिन छोड़ एक दिन पानी आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया हुआ है लेकिन शहर की अधिकांश कॉलोनियों में टेल एंड तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई इलाकों में लोगों को एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं मिली है। विभाग की आपूर्ति व्यवस्था भी अब घंटों के बजाय कुछ मिनटों तक सीमित रह गई है। पानी की मोटर चलाने पर कुछ समय के लिए दबाव बनता है लेकिन कुछ ही मिनटों में आपूर्ति बंद हो जाती है। अंतिम छोर पर स्थित घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा। ऐसे में लोग टैंकरों से पानी खरीदने या पड़ोसियों से पानी मांगकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य नहरों के सुदृढ़ीकरण का चल रहा काम, 20 तक पानी की उम्मीद नहीं
सिंचाई विभाग द्वारा भिवानी जिले की मुख्य नहरों में सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसके चलते 20 जून तक क्लोजर लिया गया है। इस दौरान नहरों में पानी नहीं छोड़ा जाएगा। यदि कहीं अतिरिक्त पानी उपलब्ध भी होता है तो भी नहरों में आपूर्ति नहीं हो पाएगी। सुदृढ़ीकरण के तहत कई स्थानों पर पक्का निर्माण और पुलियों के निर्माण का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में नहरी पानी की यह समस्या 23 जून से भी आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।


शहरी दायरे में एक दिन छोड़ एक दिन पानी की आपूर्ति दी जा रही है। इसके अलावा पानी के टैंकरों की आपूर्ति भी निरंतर की जा रही है। पुराने जलघर में पानी का भंडारण कम है लेकिन राशनिंग से नहरी पानी आने तक काम चल जाएगा। शहरवासियों से भी व्यर्थ में पानी नहीं बहाने की अपील की जा रही है। -ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed