{"_id":"6a2f03e2974f0d75d70ca764","slug":"youth-dies-during-treatment-at-de-addiction-center-police-investigating-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152573-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के दौरान युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के दौरान युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। बहल क्षेत्र के गांव पाजू निवासी युवक वीरेंद्र की राजस्थान के सादुलपुर कस्बे स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उपचार के दौरान मौत हो गई। वीरेंद्र को 10 जून को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था जबकि 13 जून को उपचार के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता रोशन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पुत्र वीरेंद्र को उपचार के लिए 10 जून को सादुलपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। 13 जून को उपचार के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। नशा मुक्ति केंद्र से वीरेंद्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों को घटना की सूचना भगवानी देवी अस्पताल से फोन के माध्यम से मिली। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वीरेंद्र विवाहित था और उसके एक बेटी है। सादुलपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।