{"_id":"6a2f04635298e5eb1600e35f","slug":"haryana-wins-23-medals-on-the-first-day-of-indian-athletics-series-9-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152556-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 के पहले दिन हरियाणा ने जीते 23 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 के पहले दिन हरियाणा ने जीते 23 पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। लुधियाना (पंजाब) में आयोजित इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 के पहले दिन हरियाणा के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य सहित कुल 23 पदक अपने नाम किए। भिवानी की सीमा और रोहतक की निधि रानी ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में ओलंपिक योग्यता मानक हासिल की।
वहीं सोनीपत की अंशु धनखड़ ने अंडर-20 शॉटपुट स्पर्धा में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का योग्यता मानक पूरा कर अमेरिका में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए स्थान पक्का किया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा 13 से 14 जून तक पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में हरियाणा से 33 महिला और 93 पुरुष एथलीटों सहित कुल 126 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
दिलबाग सिंह, अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा तथा राजकुमार मिटान, सदस्य ग्रीवेंस कमेटी एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
सत्यवीर धनखड़, मीडिया प्रभारी खेल फरीदाबाद और प्रदीप मलिक, महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने बताया कि पुरुष वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में नवदीप हरियाणा प्रथम, अजय हरियाणा द्वितीय तथा इस्लामुद्दीन हरियाणा तृतीय रहे। विक्रांत पांचाल फरीदाबाद ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भिवानी के बालकिशन ने तीन किलोमीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
महिला वर्ग में 400 मीटर दौड़ में मनीषा द्वितीय तथा 1500 मीटर दौड़ में प्रगति द्वितीय रहीं। हाई जंप स्पर्धा में रेखा फतेहाबाद प्रथम तथा जोनिका पहल चरखी दादरी द्वितीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में निधि रानी रोहतक द्वितीय और सान्या यादव महेंद्रगढ़ तृतीय स्थान पर रहीं। शिल्पा रानी जींद ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-20 वर्ग में शुभम ने 400 मीटर दौड़, देव ने 800 मीटर दौड़, निश्चय रोहतक ने डिस्कस थ्रो तथा आदित्य जींद ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया। मोहित ने 1500 मीटर दौड़ और कृष ने तीन किलोमीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महिला अंडर-20 वर्ग में नैंसी झज्जर ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिधिमा अंबाला 1500 मीटर दौड़ में तृतीय रहीं। मुस्कान सोनीपत ने पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम तथा तनीषा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। गायत्री सिरसा ने तीन किलोमीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अंशु धनखड़ सोनीपत ने शॉटपुट स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का योग्यता मानक भी हासिल किया।